मुलायम सिंह के छोटे बेटे प्रतीक यादव की कैसी थी लाइफस्टाइल

रियल एस्टेट के बड़े कारोबारी और जिम 'द फिटनेस प्लैनेट' के मालिक थे प्रतीक यादव लीड्स यूनिवर्सिटी से एमबीए करने के बाद राजनीति के बजाय चुना था बिजनेस का रास्ता बॉडी बिल्डिंग के दीवाने और करोड़ों की लग्जरी कारों का शौक रखते थे प्रतीक यादव

Prateek yadav demise: उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारे से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि बुधवार को उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रतीक यादव भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति थे और उनके अचानक चले जाने से परिवार और समर्थकों में शोक की लहर है। हालांकि उनके बड़े भाई अखिलेश यादव राजनीति के शिखर पर हैं, लेकिन प्रतीक हमेशा चकाचौंध से दूर अपनी अलग दुनिया में रहना पसंद करते थे।

प्रतीक यादव का परिचय

प्रतीक यादव मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। उनका जन्म 7 जुलाई 1987 को हुआ था। वे अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे। मुलायम सिंह जी की पहली पत्नी मालती देवी के निधन के बाद उन्होंने साधना गुप्ता के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया था।

Prateek yadav demise: शिक्षा और पढ़ाई

प्रतीक की शुरुआती शिक्षा लखनऊ के मशहूर सिटी मॉन्टेसरी स्कूल से हुई थी। इसके बाद उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीकॉम की डिग्री ली। पढ़ाई में रुचि होने के कारण वे उच्च शिक्षा के लिए विदेश चले गए और लंदन की लीड्स यूनिवर्सिटी से एमबीए पूरा किया। जब वे वापस आए तो कयास लगाए जा रहे थे कि वे भी पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए राजनीति में आएंगे, लेकिन उन्होंने एक अलग रास्ता चुना।

Prateek yadav demise: कारोबार और शौक

राजनीति के बजाय प्रतीक ने बिजनेस की दुनिया में अपनी पहचान बनाई। वे मुख्य रूप से रियल एस्टेट के कारोबार से जुड़े हुए थे। इसके अलावा उन्हें बॉडी बिल्डिंग और फिटनेस का बहुत जुनून था। वे खुद एक जिम ट्रेनर भी रह चुके थे और लखनऊ में ‘द फिटनेस प्लैनेट’ नाम से अपना जिम चलाते थे। उन्हें लग्जरी गाड़ियों का भी काफी शौक था और उनके पास कारों का शानदार कलेक्शन मौजूद था।

निजी जीवन और अपर्णा यादव

Prateek yadav demise: प्रतीक यादव की शादी साल 2012 में अपर्णा यादव से हुई थी। दोनों के बीच लंबे समय तक प्रेम संबंध रहा और फिर उन्होंने शादी का फैसला किया। उनकी पत्नी अपर्णा ने बाद में राजनीति में कदम रखा और फिलहाल वे उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। हाल के दिनों में दोनों के रिश्तों को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें भी उड़ी थीं, लेकिन प्रतीक ने खुद सामने आकर उन खबरों को गलत बताया था। आज उनके निधन की खबर ने सबको स्तब्ध कर दिया है।

 

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में ज्योतिष की नियुक्ति पर बवाल

Related Articles

Back to top button