बंगाल चुनाव के बाद फिर शुरू हुआ खूनी खेल, न्यूटाउन में भाजपा कार्यकर्ता की पत्थर मारकर हत्या

पश्चिम बंगाल के राजारहाट-न्यूटाउन में भाजपा कार्यकर्ता मधु मंडल की हत्या, टीएमसी समर्थकों पर लगा पथराव कर जान लेने का आरोप चुनावी हार से बौखलाए बदमाशों ने फोन कर बुलाया और घेराबंदी कर किया हमला, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम घटना के बाद बालिगुड़ी में भारी तनाव, पुलिस और सीआरपीएफ ने लाठीचार्ज कर स्थिति संभाली, इलाके में सुरक्षा बल तैनात

West Bengal murder: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजे आते ही एक बार फिर खूनी खेल शुरू हो गया है। राजारहाट-न्यूटाउन विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रंजिश के चलते एक भाजपा कार्यकर्ता की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। आरोप है कि क्षेत्र में हार से बौखलाए तृणमूल कांग्रेस (TMC) समर्थकों ने इस वारदात को अंजाम दिया। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुरू हुई इस हिंसा ने राज्य में कानून व्यवस्था और सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

झंडा लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद

यह पूरी घटना न्यूटाउन के बालिगुड़ी इलाके की है। मृतक की पहचान मधु मंडल के रूप में हुई है, जो भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता थे। बताया जा रहा है कि सोमवार को जीत के बाद मधु अपने घर के पास पार्टी का झंडा लगा रहे थे, तभी टीएमसी कार्यकर्ता कमल के साथ उनकी तीखी बहस हुई थी। उस वक्त तो मामला शांत हो गया था, लेकिन मंगलवार को साजिश के तहत मधु को फोन करके उसी स्थान पर बुलाया गया, जहां पहले से घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उन पर हमला बोल दिया।

West Bengal murder: पथराव कर ली जान, इलाके में भारी तनाव

आरोप है कि टीएमसी से जुड़े स्थानीय बदमाशों ने मधु मंडल को घेरकर उन पर ताबड़तोड़ पथराव शुरू कर दिया। पत्थरों के प्रहार से मधु लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस खबर के फैलते ही बालिगुड़ी इलाके में गुस्सा फूट पड़ा। मृतक के पड़ोसियों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर उतरकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे स्थिति बेकाबू होने लगी।

पुलिस और सुरक्षा बलों का कड़ा पहरा

West Bengal murder: बिगड़ते हालात को संभालने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस और सीआरपीएफ (CRPF) को प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा। फिलहाल पूरे इलाके में भारी पुलिस बल और केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है ताकि हिंसा को और बढ़ने से रोका जा सके। भाजपा ने इसे राजनीतिक हत्या करार देते हुए टीएमसी पर निशाना साधा है, वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

 

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद में 70 वर्षीय सपा नेता का 20 साल की युवती से चौथा निकाह, विवाद पहुंचा पुलिस के पास

Related Articles

Back to top button