जिम संचालक की घिनौनी करतूत, महिला डॉक्टर को नशीला ड्रिंक पिलाकर किया रेप
बरेली में जिम ट्रेनर ने डॉक्टर को नशीला ड्रिंक पिलाकर किया दुष्कर्म सीसीटीवी फुटेज बनाकर मांगे 50 लाख, बच्चों को जान से मारने की दी धमकी पुलिस ने पेन ड्राइव और दवाओं के साथ आरोपी भाइयों को किया गिरफ्तार

Up gym case: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सिविल लाइंस इलाके के एक नामी जिम ‘अल्टीमेट फिटनेस क्लब’ में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का खेल चल रहा था। पुलिस ने इस मामले में जिम के मालिक अकरम बेग और उसके भाई आलम बेग को सलाखों के पीछे भेज दिया है। पीड़िता ने करीब दो साल पहले वजन घटाने के लिए यह जिम जॉइन किया था, लेकिन उसे क्या पता था कि फिटनेस के नाम पर वहां उसकी मजबूरी का फायदा उठाया जाएगा।
नशीले ड्रिंक और सीसीटीवी का जाल
पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी अकरम खान मई 2024 से महिला को जल्दी वजन कम करने का झांसा देकर प्री-वर्कआउट ड्रिंक पिलाता था। इस ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला होता था, जिससे महिला बेसुध हो जाती थी। इसी का फायदा उठाकर अकरम जिम के एक प्राइवेट कमरे में उसके साथ गलत काम करता था। हैरत की बात यह है कि जिम में लगे सीसीटीवी कैमरों से इन हरकतों की रिकॉर्डिंग की जाती थी, जिसका इस्तेमाल बाद में ब्लैकमेलिंग के लिए किया गया।
Up gym case: बच्चों की धमकी और लाखों की डिमांड
जब महिला ने जिम जाना कम किया और आरोपियों से दूरी बनानी चाही, तो अकरम और उसके भाई ने अपनी असली रंगत दिखाई। उन्होंने महिला के बच्चों का पीछा करना शुरू कर दिया और उनके फोटो खींचकर परिवार को खत्म करने की धमकी दी। ब्लैकमेलिंग के जरिए आरोपियों ने पहले लाखों रुपये वसूले और हाल ही में 50 लाख रुपये की मोटी रकम मांग रहे थे। इसी प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने हिम्मत जुटाई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पेन ड्राइव में छिपा था राज
Up gym case: पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जिम से एक पेन ड्राइव बरामद की है, जिसमें कई आपत्तिजनक वीडियो मौजूद हैं। अकरम की निशानदेही पर उसका मोबाइल, शक्तिवर्धक दवाएं और वसूली के कुछ पैसे भी मिले हैं। पूछताछ में यह भी साफ हुआ कि इन वीडियो की एक कॉपी अकरम के भाई आलम के पास भी थी, ताकि दबाव बनाया जा सके। पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है और सारे इलेक्ट्रॉनिक सबूतों को कब्जे में लेकर जांच को आगे बढ़ा रही है।
यह भी पढ़ें: बंगाल चुनाव के बाद फिर शुरू हुआ खूनी खेल, न्यूटाउन में भाजपा कार्यकर्ता की पत्थर मारकर हत्या



