बंगाल में सत्ता परिवर्तन भाजपा की ऐतिहासिक जीत और ममता के 15 साल के सफर का अंत

बंगाल में भाजपा का प्रचंड बहुमत और ममता बनर्जी के युग का अंत फरक्का और रानीनगर में कांग्रेस की वापसी से रोचक हुआ मुकाबला विधानसभा की 206 सीटों पर कमल खिलाकर भाजपा ने रचा इतिहास

West Bengal: पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों ने इस बार सबको चौंका दिया है क्योंकि राज्य में एक बड़ा राजनीतिक उलटफेर हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने दो तिहाई से ज्यादा बहुमत हासिल करके इतिहास रच दिया और ममता बनर्जी के पिछले 15 सालों से चले आ रहे शासन को सत्ता से बाहर कर दिया है। आंकड़ों पर नजर डालें तो भाजपा ने 206 सीटों के साथ प्रचंड जीत दर्ज की है, जबकि तृणमूल कांग्रेस सिमटकर 80 सीटों पर आ गई है और एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है। दिलचस्प बात यह भी रही कि पिछले चुनाव में शून्य पर रहने वाली कांग्रेस ने इस बार दो सीटों पर अपना खाता खोलने में कामयाबी पाई है।

West Bengal: कांग्रेस की वापसी और जीते हुए चेहरे

राज्य में कांग्रेस ने जिन दो सीटों पर जीत हासिल की है, उनमें फरक्का और रानीनगर शामिल हैं। फरक्का विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के मोताब शेख ने बाजी मारी है। उन्होंने भाजपा के सुनील चौधरी को 8,193 वोटों के अंतर से हराया। इस मुकाबले में सुनील चौधरी को 54,857 वोट मिले, जबकि टीएमसी के अमिरुल इस्लाम 47,256 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। वहीं रानीनगर सीट पर कांग्रेस के जुल्फीकार अली ने कड़ी टक्कर में जीत दर्ज की। उन्होंने टीएमसी के अब्दुल सौमिक हुसैन को 2,701 वोटों से शिकस्त दी। जुल्फीकार को कुल 79,423 वोट मिले, जबकि सौमिक हुसैन के खाते में 76,722 वोट आए। इस सीट पर सीपीआईएम के जमल हुसैन 48,587 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे।

विधानसभा की नई तस्वीर और सीटों का गणित

West Bengal: चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों को देखें तो पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में से 292 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। भाजपा 206 सीटें जीतकर सबसे बड़ी शक्ति बनकर उभरी है। टीएमसी 80 सीटें जीतकर दूसरे स्थान पर है। इनके अलावा कांग्रेस को 2 और आम जनता उन्नयन पार्टी को भी 2 सीटें मिली हैं। वहीं सीपीआईएम और एआईएसएफ के खाते में 1-1 सीट आई है। आपको बता दें कि फाल्टा में मतदान रद्द होने की वजह से केवल 293 सीटों पर ही गिनती की प्रक्रिया पूरी की गई है, जिसमें भाजपा का वर्चस्व पूरी तरह साफ नजर रहा है।

 

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में थलपति विजय का जबरदस्त धमाका, शुरुआती रुझानों में टीवीके ने सबको चौंकाया

Related Articles

Back to top button