तमिलनाडु में सत्ता की दहलीज पर थलपति विजय और टीवीके का स्वाभिमान वाला दांव

सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी टीवीके और थलपति विजय बने विधायक दल के नेता बहुमत के लिए किसी के सामने नहीं झुकेंगे और स्वाभिमान से समझौता नहीं करेंगे राज्यपाल से सरकार बनाने का दावा पेश कर बहुमत साबित करने के लिए मांगा समय

Tamilnadu results: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों ने राज्य की राजनीति को एक नया मोड़ दे दिया है क्योंकि अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम यानी टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। चुनावी परिणामों के बाद आज मंगलवार को टीवीके की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें सभी विधायकों ने एकमत होकर पार्टी सुप्रीमो विजय को विधायक दल का नेता चुन लिया है। बैठक में सबसे ज्यादा चर्चा सरकार बनाने के लिए जरूरी जादुई आंकड़े और अन्य विधायकों के समर्थन को लेकर हुई। पार्टी ने इस मामले में अपना रुख पूरी तरह साफ कर दिया है कि वे सरकार बनाने के लिए किसी भी तरह के आत्म-स्वाभिमान से समझौता नहीं करेंगे।

Tamilnadu results: बहुमत के लिए टीवीके की रणनीति और गठबंधन पर रुख

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टीवीके ने स्पष्ट किया है कि सरकार बनाने के लिए कम पड़ रहे विधायकों के समर्थन के लिए पार्टी किसी भी दल के सामने हाथ नहीं फैलाएगी। पार्टी चाहती है कि यह पूरी प्रक्रिया ऑर्गेनिक तरीके से हो, जिसका मतलब है कि जो भी दल खुद टीवीके से बात करने आएगा, केवल उनसे ही चर्चा की जाएगी। हालांकि पार्टी ने यह संकेत भी दिए हैं कि जो दल टीवीके का साथ देंगे, उन्हें सत्ता में उचित अधिकार और भागीदारी देने में कोई परहेज नहीं होगा। गठबंधन और भविष्य की रणनीतियों को लेकर बातचीत की जिम्मेदारी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को सौंपी गई है।

सबसे बड़े दल के तौर पर राज्यपाल के सामने पेश किया दावा

Tamilnadu results: तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों के गणित में टीवीके 108 सीटें जीतकर सबसे आगे रही है, जो बहुमत के आंकड़े से महज 10 कम है। अपनी इस स्थिति को मजबूत देखते हुए विजय ने राज्यपाल को पत्र लिखकर सरकार बनाने का आधिकारिक दावा पेश कर दिया है। राज्यपाल को भेजे गए ई-मेल में विजय ने तर्क दिया है कि चूंकि उनकी पार्टी सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है, इसलिए लोकतांत्रिक परंपरा के अनुसार उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया जाना चाहिए। पार्टी ने सदन में अपना बहुमत साबित करने के लिए दो सप्ताह का समय मांगा है। इस बीच सुरक्षा के लिहाज से विजय के पनैयूर स्थित आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है। विजय ने खुद पेरंबूर और तिरुचिरापल्ली ईस्ट जैसी दो सीटों से जीत हासिल की है और खबर है कि वह पेरंबूर सीट को अपने पास रखेंगे।

 

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में थलपति विजय का जबरदस्त धमाका, शुरुआती रुझानों में टीवीके ने सबको चौंकाया

Related Articles

Back to top button