आसनसोल दक्षिण में खिला कमल, अग्निमित्रा पॉल ने टीएमसी को बड़े अंतर से दी पटखनी

अग्निमित्रा पॉल ने आसनसोल दक्षिण सीट पर दर्ज की शानदार जीत, 40 हजार से अधिक वोटों से हराया। इंटरनेशनल फैशन डिजाइनर से बीजेपी की स्टार नेता बनीं अग्निमित्रा, 'आसनसोल की बेटी' का चला जादू। पिछले 5 साल में दोगुनी से ज्यादा बढ़ी अग्निमित्रा की चल संपत्ति, हलफनामे के आंकड़ों ने खींचा ध्यान।

West bengal: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में बीजेपी ने एक बड़ी जीत दर्ज की है। आसनसोल दक्षिण सीट से पार्टी की उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने टीएमसी के तापस बनर्जी को 40,839 वोटों के भारी अंतर से शिकस्त दी है। इस मुकाबले में अग्निमित्रा को कुल 1,19,582 वोट हासिल हुए, जबकि टीएमसी उम्मीदवार 78,743 वोटों पर ही सिमट गए। हालांकि मैदान में कांग्रेस के सौविक मुखर्जी भी थे, लेकिन पूरी लड़ाई बीजेपी और टीएमसी के इर्द-गिर्द ही घूमती नजर आई।

ग्लैमर से राजनीति तक का सफर

अग्निमित्रा पॉल की पहचान सिर्फ एक नेता की नहीं है, बल्कि राजनीति में आने से पहले वह एक मशहूर इंटरनेशनल फैशन डिजाइनर रह चुकी हैं। उन्होंने बड़े-बड़े फैशन शो में अपनी कला का प्रदर्शन किया और कई नामी बॉलीवुड सितारों के लिए कपड़े डिजाइन किए। साल 2019 में उन्होंने ग्लैमर की दुनिया को अलविदा कहकर बीजेपी का दामन थाम लिया और तब से वह राजनीति में सक्रिय हैं।

West bengal: चुनाव में दिखा ‘लोकल कनेक्शन’

अपनी जीत को पक्का करने के लिए अग्निमित्रा ने इस बार ‘आसनसोल की बेटी’ वाला कार्ड खेला, जो काफी कारगर साबित हुआ। उन्होंने प्रचार के दौरान बड़े मुद्दों के बजाय स्थानीय समस्याओं पर ध्यान दिया और लोगों से सीधा संवाद किया। यही कारण रहा कि इस बार जनता ने उन पर पहले से कहीं ज्यादा भरोसा जताया और उन्हें बड़े अंतर से जीत दिलाई।

West bengal: बीजेपी की आक्रामक महिला चेहरा

अग्निमित्रा पॉल को पश्चिम बंगाल बीजेपी के सबसे मुखर और आक्रामक चेहरों में से एक माना जाता है। चुनाव प्रचार के दौरान वह पार्टी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल रहीं और अपने तीखे भाषणों से विरोधियों को घेरा। उनकी सक्रियता और चुनावी रणनीति ने उन्हें राज्य की राजनीति में एक मजबूत कद दिलाया है।

5 साल में बढ़ी संपत्ति

West bengal: इस बार चुनाव के दौरान अग्निमित्रा के हलफनामे ने भी सबका ध्यान खींचा। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 5 सालों में उनकी संपत्ति में अच्छी बढ़ोतरी हुई है। साल 2021 में जहां उनकी चल संपत्ति 1.10 करोड़ रुपये के करीब थी, वहीं 2026 में यह बढ़कर 2.56 करोड़ रुपये हो गई है। उनकी कुल संपत्ति अब 3.84 करोड़ रुपये बताई गई है, हालांकि उनकी अचल संपत्ति में कोई खास बदलाव नहीं आया है।

 

 

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में थलपति विजय का जबरदस्त धमाका, शुरुआती रुझानों में टीवीके ने सबको चौंकाया

Related Articles

Back to top button