बंगाल और असम में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर बोले पीएम मोदी “खिला कमल, यह जनता की शक्ति की जीत है”

पश्चिम बंगाल और असम में मिली बड़ी जीत पर पीएम मोदी ने जताया आभार, कहा जनता ने विकास और सुशासन पर लगाई मुहर। बीजेपी कार्यकर्ताओं के संघर्ष को समर्पित की शानदार सफलता, बोले कठिन हालातों में भी डटे रहे पार्टी के सिपाही। असम में एनडीए की वापसी को बताया सकारात्मक बदलाव का प्रतीक, बंगाल के विकास के लिए जनता को दिया बड़ा भरोसा।

West bengal: पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी की जबरदस्त जीत के बाद सियासी माहौल पूरी तरह गर्म है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला रिएक्शन सामने आया है, जिसमें उन्होंने इन नतीजों को “जनता की ताकत” करार दिया है। बंगाल में बीजेपी के ऐतिहासिक प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि “पश्चिम बंगाल में कमल खिल उठा है।” उन्होंने इस कामयाबी को सुशासन की राजनीति और जनता के अटूट भरोसे की जीत बताया है।

बीजेपी को मिला शानदार जनादेश

पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा कि जनता ने बीजेपी को एक बहुत ही मजबूत जनादेश दिया है। उन्होंने बंगाल की जनता को भरोसा दिलाया कि पार्टी उनके सपनों और उम्मीदों को पूरा करने के लिए पूरी ताकत झोंक देगी। उनके मुताबिक, राज्य की नई सरकार समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ने के अवसर देने और उन्हें सम्मान दिलाने पर सबसे ज्यादा ध्यान देगी।

West bengal: कार्यकर्ताओं के संघर्ष का नतीजा

प्रधानमंत्री ने इस बड़ी जीत का असली सेहरा पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं के सिर बांधा है। उन्होंने कहा कि यह सफलता उन अनगिनत कार्यकर्ताओं के सालों के संघर्ष और बलिदान का फल है, जिन्होंने कठिन से कठिन हालात में भी हार नहीं मानी। पीएम ने कार्यकर्ताओं की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद विकास के एजेंडे को घर-घर तक पहुंचाया।

West bengal: असम में भी बीजेपी-एनडीए की वापसी

सिर्फ बंगाल ही नहीं, बल्कि असम विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी-एनडीए गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की है। पीएम मोदी ने असम की जनता का आभार जताते हुए कहा कि यह जनादेश साफ दिखाता है कि लोग विकास और सकारात्मक बदलाव के साथ हैं। उन्होंने वादा किया कि असम के विकास की रफ्तार को और तेज किया जाएगा।

“सकारात्मक एजेंडे को मिला समर्थन”

पीएम मोदी ने अपने एक अन्य पोस्ट में इस बात पर जोर दिया कि पार्टी के सकारात्मक और विकासपरक एजेंडे ने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। उन्होंने बीजेपी और एनडीए के उन सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत को सराहा, जिन्होंने पिछले एक दशक में पार्टी को इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए दिन-रात एक कर दिया।

पुडुचेरी के कार्यकर्ताओं की भी सराहना

West bengal: प्रधानमंत्री ने पुडुचेरी में एनडीए कार्यकर्ताओं के काम की भी पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने जमीनी स्तर पर जनता के बीच रहकर सरकार की उपलब्धियों को साझा किया, जिसका सीधा फायदा चुनाव के नतीजों में देखने को मिला है। पीएम ने सभी राज्यों के विजेताओं और कार्यकर्ताओं को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में थलपति विजय का जबरदस्त धमाका, शुरुआती रुझानों में टीवीके ने सबको चौंकाया

Related Articles

Back to top button