भवानीपुर सीट पर मतगणना के दौरान अचानक सब कुछ थम गया, करीब डेढ़ घंटे तक रिजल्ट अपडेट नहीं हुए
भवानीपुर में मतगणना के दौरान मचा भारी बवाल, करीब डेढ़ घंटे तक रोकी गई वोटों की गिनती। ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी के पहुंचने से बढ़ा तनाव, टीएमसी ने लगाया धांधली का आरोप। मतगणना केंद्र के अंदर मोबाइल मिलने से मचा हड़कंप, कड़ी सुरक्षा के बीच दोबारा शुरू हुआ काम।

West bengal: भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में मतगणना के 12वें राउंड के दौरान एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। चुनाव आयोग की तरफ से काफी देर तक नतीजों को अपडेट नहीं किया गया, जिससे राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया। इस देरी को लेकर तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने सीधे तौर पर बीजेपी और चुनाव आयोग को आड़े हाथों लिया है और वोटों में गड़बड़ी की आशंका जताई है।
मतगणना केंद्र पर हाई वोल्टेज ड्रामा
जैसे ही विवाद की खबर फैली, ममता बनर्जी खुद सखावत मेमोरियल स्कूल स्थित मतगणना केंद्र पर पहुंच गईं। उनके वहां पहुंचते ही बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी भी मौके पर आ डटे, जिससे तनाव और ज्यादा बढ़ गया। राज्य के दो बड़े दिग्गज नेताओं की मौजूदगी से मतगणना केंद्र के बाहर भारी हंगामा देखने को मिला।
West bengal: डेढ़ घंटे तक रुकी रही काउंटिंग
हंगामे और विरोध के चलते करीब डेढ़ घंटे तक वोटों की गिनती को रोकना पड़ा। हालांकि, चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार 13 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है और ममता बनर्जी अपने प्रतिद्वंद्वी से करीब 5349 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं।
West bengal: मोबाइल मिलने से मचा हड़कंप
चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि मतगणना रुकने की मुख्य वजह एक व्यक्ति का मोबाइल फोन लेकर केंद्र के भीतर घुस जाना था। जैसे ही इस बात का पता चला, तुरंत उस मोबाइल को जब्त किया गया और पूरी सुरक्षा जांच करने के बाद ही दोबारा गिनती शुरू कराई गई।
टीएमसी ने लगाए गंभीर आरोप
West bengal: तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार गौतम देब ने पूरी चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई पोस्टल बैलेट बॉक्स बिना किसी सील और कवर के खुले पाए गए, जो बेहद संदिग्ध है। टीएमसी की लिखित शिकायत और अन्य दलों की आपत्ति के बाद ही प्रशासन ने फिर से काउंटिंग की प्रक्रिया आगे बढ़ाई।
यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में थलपति विजय का जबरदस्त धमाका, शुरुआती रुझानों में टीवीके ने सबको चौंकाया



