मोदी का ‘ममता’ पर महाप्रहार, “मां-माटी-मानुष अब टीएमसी के लिए पाप बन चुका है!”

दीदी के 'खेला' पर मोदी का महाप्रहार: अबकी बार भ्रष्टाचार और गुंडाराज के खिलाफ आर-पार की जंग संदेशखाली का बदला लेगा बंगाल: बहनों के अपमान और सिंडिकेट राज से आजादी का बीजेपी ने फूंका शंख ₹36,000 सालाना और नौकरियों में आरक्षण: ममता के गढ़ में पीएम मोदी का महिलाओं के लिए बड़ा दांव

West Bengal elections: बंगाल चुनाव अब अपने आखिरी पड़ाव पर है, और वार-पलटवार की जंग अब ‘आर-पार’ की हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ममता बनर्जी के सबसे बड़े गढ़ पर चोट करते हुए सीधा सवाल दागा है, “दीदी, अब आपके मुंह से ‘मां-माटी-मानुष’ क्यों नहीं निकलता?” पीएम मोदी ने रैलियों में साफ कहा कि जिस नारे के दम पर टीएमसी 15 साल पहले सत्ता में आई थी, आज वही शब्द बोलने में इन्हें शर्म आती है क्योंकि इनके पाप सामने आ जाएंगे।

 “टीएमसी की निर्ममता ने मां को रुलाया”

पीएम ने तीखे लहजे में कहा कि टीएमसी के राज में ‘मां’ रो रही है, ‘माटी’ को सिंडिकेट और घुसपैठियों ने कब्जा लिया है, और बंगाल का ‘मानुष’ यानी आम आदमी पलायन करने को मजबूर है।

West Bengal elections: संदेशखाली का जिक्र करते हुए मोदी बोले:

 “हमारी बहनों-बेटियों के साथ जो हुआ, उसे बंगाल कभी नहीं भूलेगा। टीएमसी की सरकार गुंडों को बचाती रही और पीड़ितों को गालियां दी गईं। ये महाजंगलराज है और इसका हिसाब अब होकर रहेगा।”

West Bengal elections: “तुम हमें वोट दो, हम टीएमसी से आजादी देंगे”

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के उस ऐतिहासिक नारे को याद दिलाते हुए पीएम ने बंगाल की जनता से एक वादा किया। उन्होंने कहा: “नेताजी ने कहा था तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा। आज मैं आपसे कहता हूं, आप हमें अपना वोट और आशीर्वाद दो, हम आपको टीएमसी के इस कुशासन से आजादी दिलाएंगे।”

 इन 8 ‘आफतों’ से मिलेगी मुक्ति

अगर बंगाल में भाजपा की सरकार आती है, तो पीएम मोदी ने 8 बड़ी चीजों से ‘आजादी’ का संकल्प लिया: 1. टीएमसी का महाजंगलराज, 2. भय और डर का माहौल, 3. भ्रष्टाचार की दीमक, 4. बेटियों पर अत्याचार, 5. बेरोजगारी और बेकारी, 6. पेपर लीक और लुटती परीक्षाएं, 7. घुसपैठियों का कब्जा, 8. गुंडे और मस्तानों का राज।

महिलाओं के लिए ‘पिटारा’ खोल दिया

मोदी ने बंगाल की महिलाओं को साधने के लिए बड़े चुनावी वादों की झड़ी लगा दी है: ₹36,000 सालाना: हर साल बहनों के बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर होंगे। आरक्षण का दांव: सरकारी नौकरियों में बेटियों को  33% आरक्षण देने का वादा। मुफ्त इलाज: आयुष्मान भारत के तहत ₹5 लाख तक का इलाज और कैंसर की जांच फ्री।बेटी की पढ़ाई: ग्रेजुएशन के लिए ₹50,000 और गर्भावस्था के दौरान ₹21,000 की आर्थिक मदद।

जनसंघ और बंगाल का कनेक्शन

West Bengal elections: प्रधानमंत्री ने इमोशनल कार्ड खेलते हुए कहा कि भाजपा की जड़े (जनसंघ) बंगाल की मिट्टी से ही निकली हैं। उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करते हुए कहा कि भाजपा शरणार्थियों के दर्द को समझती है और हर शरणार्थी परिवार की जिम्मेदारी उठाना पार्टी का संस्कार है। अब देखना ये है कि 4 मई के बाद मोदी की ये ‘गारंटी’ दीदी के ‘खेला’ पर कितनी भारी पड़ती है!

 

यह भी पढ़ें: ‘अपनी शादी हुई नहीं, सूरदास चले बरतुहारी करने!’, केजरीवाल के बंगाल दौरे पर गिरिराज सिंह का करारा तंज

Related Articles

Back to top button