‘अपनी शादी हुई नहीं, सूरदास चले बरतुहारी करने!’, केजरीवाल के बंगाल दौरे पर गिरिराज सिंह का करारा तंज

गिरिराज का तीखा हमला: अपनी शादी हुई नहीं, दूसरों के लिए रिश्ता ढूंढ रहे केजरीवाल; बंगाल चुनाव प्रचार पर सुनाई बिहार की मशहूर कहावत। ठगबंधन का खेल: राहुल और ममता को बताया 'नारी शक्ति' विरोधी, गिरिराज बोले, बंगाल में हार मान चुकी हैं दीदी, अब इज्जत बचाना मुश्किल। बेगूसराय से दहाड़: केजरीवाल के जाने से ममता को लगेगा और भी बड़ा झटका, बंगाल में 'आप' के कदम पड़ते ही हार तय!

Giriraj singh: बीजेपी के फायरब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। इस बार उनके निशाने पर आए हैं आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल। केजरीवाल के पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के लिए चुनाव प्रचार करने की खबरों पर गिरिराज सिंह ने बिहार की एक कहावत सुनाते हुए ऐसी चुटकी ली है कि दिल्ली से कोलकाता तक सियासी पारा चढ़ गया है।

अपन ब्याह नहीं, सूरदास की बरतुहारी

गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में मीडिया से बात करते हुए कहा कि केजरीवाल का हाल उस शख्स जैसा है जो खुद की नैया पार नहीं लगा पाया और दूसरों को समंदर पार कराने का दावा कर रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा: “बिहार में एक कहावत है अपन ब्याह नहीं, सुरदास की बरतुहारी! यानी जिनकी अपनी शादी नहीं हुई, वो दूसरों के लिए लड़का-लड़की खोजने निकले हैं। जो खुद चुनाव हार गए, वो दूसरों को क्या जिताएंगे?”

Giriraj singh: गठबंधन या ‘ठगबंधन’? राहुल-ममता पर भी बरसे

सिर्फ केजरीवाल ही नहीं, गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी और ममता बनर्जी के रिश्तों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन विधेयक) के समय तो ये सब एक साथ उसे गिराने की कोशिश कर रहे थे, अब अचानक क्या हो गया? गिरिराज ने सवाल दागा कि यह महागठबंधन है या ठगबंधन?

“ममता की नाव डूब चुकी है, केजरीवाल और डुबोएंगे”

Giriraj singh: केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि ममता बनर्जी बंगाल में अपनी जमीन खो चुकी हैं और अब सिर्फ इज्जत बचाने की लड़ाई लड़ रही हैं। उन्होंने केजरीवाल को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि वे वहां जिताने नहीं बल्कि हार का अंतर बढ़ाने जा रहे हैं। गिरिराज का दावा: “केजरीवाल के बंगाल जाने से ममता को फायदा नहीं बल्कि नुकसान होगा। जीतने के बजाय दो-चार सीटें और कम हो जाएंगी।”

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली एयरपोर्ट पर मची अफरा तफरी, रनवे पर दौड़ते विमान से निकलने लगा धुआं

Related Articles

Back to top button