‘आप’ से नाता टूटा और छिन गई सुरक्षा! हरभजन सिंह की सिक्योरिटी और सरकारी गाड़ी वापस
भज्जी पर गिजी गाज: आप से बगावत की मिली सजा? हरभजन सिंह की सुरक्षा और सरकारी कार पंजाब सरकार ने ली वापस। राघव चड्ढा के दावे के बाद एक्शन: 7 सांसदों की बगावत ने हिलाई सरकार, हरभजन के घर से हटाए गए सभी सुरक्षाकर्मी। खामोश हैं हरभजन सिंह: गाड़ी और सिक्योरिटी छीनने पर भी चुप्पी, क्या पंजाब में होने वाला है कोई बड़ा उलटफेर?

Harbhajan Singh security: पंजाब की सियासत में इस वक्त जबरदस्त खलबली मची हुई है। आम आदमी पार्टी (AAP) से बगावत की खबरों के बीच पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह को तगड़ा झटका लगा है। पंजाब सरकार ने अचानक ‘भज्जी’ की सुरक्षा वापस ले ली है। इतना ही नहीं, सरकार की ओर से उन्हें मिली हुई लग्जरी गाड़ी भी वापस मंगवा ली गई है।
घर से फोर्स गायब, पीए ने की पुष्टि
सूत्रों की मानें तो जालंधर में हरभजन सिंह के घर के बाहर जो 9 से 10 सुरक्षाकर्मी तैनात रहते थे, उन्हें रातों-रात हटा दिया गया है। हरभजन के निजी सहायक (PA) मनदीप सिंह ने इस बात पर मुहर लगा दी है कि पंजाब सरकार ने एक दिन पहले ही यह कड़ा फैसला लिया। अचानक हुई इस कार्रवाई के बाद पंजाब के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
Harbhajan Singh security: क्या पार्टी छोड़ने की मिली सजा?
ये कार्रवाई उस वक्त हुई है जब राघव चड्ढा ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि आम आदमी पार्टी के 7 सांसद इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थाम रहे हैं। हरभजन सिंह भी उन्हीं बागी चेहरों में से एक बताए जा रहे हैं। हालांकि, हरभजन ने अभी तक इस पर खुलकर कुछ नहीं कहा है, लेकिन सरकार के इस एक्शन को सीधे तौर पर उनकी बगावत से जोड़कर देखा जा रहा है। “सियासी गलियारों में सवाल उठ रहे हैं कि क्या ये सुरक्षा हटाना सिर्फ एक प्रशासनिक प्रक्रिया है या फिर पार्टी से गद्दारी करने का बदला?”
चुप हैं भज्जी, जालंधर में भी नहीं हैं मौजूद
Harbhajan Singh security: हैरानी की बात ये है कि सुरक्षा और गाड़ी छीने जाने के बावजूद हरभजन सिंह की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। बताया जा रहा है कि फिलहाल वो जालंधर में भी मौजूद नहीं हैं। राघव चड्ढा के दावे और अब मान सरकार के इस ‘रिटर्न गिफ्ट’ ने ये साफ कर दिया है कि पंजाब की राजनीति में आने वाले दिन बहुत हंगामेदार होने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: ‘अपनी शादी हुई नहीं, सूरदास चले बरतुहारी करने!’, केजरीवाल के बंगाल दौरे पर गिरिराज सिंह का करारा तंज



