राजस्थान में भयंकर हादसा: धूं-धूं कर जला कबाड़ गोदाम, 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत से नीमराना दहला

नीमराना के मोहलड़िया गांव में कबाड़ गोदाम बना श्मशान, आग बुझाने में दमकल की टीमों के छूटे पसीने। पिकअप गाड़ी समेत लाखों का माल हुआ राख, 4 मजदूर अब भी लापता; सर्च ऑपरेशन जारी। मौके से अब तक दो शव बरामद, आग लगने की वजहों की जांच में जुटा पुलिस प्रशासन।

Rajashthan fire: राजस्थान के नीमराना में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहाँ के मोहलड़िया गांव में एक कबाड़ के गोदाम में भयंकर आग लग गई। इस आग ने 5 मजदूरों की जान ले ली है। अभी तक दो मजदूरों के शव बाहर निकाले गए हैं। खबर है कि 4 मजदूर अब भी लापता हैं। आग इतनी खतरनाक थी कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला। पूरे इलाके में डर का माहौल है।

लाखों का सामान जलकर हुआ राख

आग लगते ही गोदाम में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में लाखों रुपये का कबाड़ जल गया है। वहां खड़ी एक पिकअप गाड़ी भी पूरी तरह स्वाहा हो गई। कुछ मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई। लेकिन कई लोग अंदर ही फंस गए। प्रशासन की टीमें अब लापता लोगों को ढूंढ रही हैं। लापता मजदूरों के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Rajashthan fire: आग लगने की वजह अब तक साफ नहीं

दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पुलिस की टीम भी राहत काम में जुटी है। चश्मदीदों का कहना है कि आग बहुत तेजी से फैली। लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया था। आग लगने की असली वजह क्या थी? पुलिस और प्रशासन अब इसकी जांच कर रहे हैं।

खौफ में डूबा नीमराना का मोहलड़िया गांव

Rajashthan fire: इस हादसे के बाद गांव के लोग सदमे में हैं। गोदाम में रखे कबाड़ ने आग को और भड़का दिया। आसपास के घरों में भी धुएं का गुबार छा गया। प्रशासन अब हालात पर पैनी नज़र बनाए हुए है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही सच सामने आएगा। लेकिन 5 घरों के चिराग बुझने से मातम पसरा हुआ है।

 

यह भी पढ़ें: AAP के 7 सांसदों ने पलटा राज्यसभा का तख्ता, अब संसद में चलेगी सिर्फ बीजेपी की मर्जी

Related Articles

Back to top button