AAP के 7 सांसद BJP में शामिल, संजय सिंह का हमला ‘पंजाब के साथ गद्दारी, ऑपरेशन लोटस का खेल’

भाजपा पर ED-CBI के डर से नेताओं को तोड़ने का आरोप भगवंत मान सरकार के काम रोकने की साजिश का दावा राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों पर जनता से विश्वासघात का आरोप

Raghav chaddha: आम आदमी पार्टी ने पंजाब से अपने सात राज्यसभा सांसदों के भाजपा में शामिल होने पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने इसे ‘‘ऑपरेशन लोटस’’ का हिस्सा बताते हुए कहा कि यह पंजाब की जनता के साथ सीधा धोखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा, पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह पंजाब में भगवंत मान सरकार के कामों को रोकने के लिए ईडी-सीबीआई का डर दिखाकर नेताओं को तोड़ रही है।

ऑपरेशन लोटस पर हमला

शुक्रवार को “आप” मुख्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान संजय सिंह ने कहा कि भाजपा का ऑपरेशन लोटस घटिया राजनीति का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि पंजाब में भगवंत मान सरकार मुफ्त बिजली, बेहतर शिक्षा-स्वास्थ्य और रोजगार जैसे काम कर रही है, जिसे भाजपा बर्दाश्त नहीं कर पा रही है।

Raghav chaddha: पंजाब की योजनाओं का जिक्र

संजय सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार 300 यूनिट मुफ्त बिजली दे रही है, शिक्षा व्यवस्था सुधार रही है और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत कर रही है। साथ ही महिलाओं को आर्थिक सहायता और गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए 10 लाख रुपये तक की सुविधा दी जा रही है।

Raghav chaddha: सात सांसदों पर निशाना

उन्होंने कहा कि भाजपा ने “आप” के सात राज्यसभा सांसदों को तोड़कर पार्टी में शामिल किया है, जो पंजाब की जनता के साथ गद्दारी है। संजय सिंह ने कहा कि इन नेताओं को जनता ने संसद तक पहुंचाया, लेकिन उन्होंने जनता की उम्मीदों को तोड़ा है।

राघव चड्ढा पर सीधा वार

संजय सिंह ने राघव चड्ढा का नाम लेते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें विधायक और सांसद बनाया, लेकिन अब वे भाजपा में चले गए। उन्होंने सवाल उठाया कि भाजपा में जाकर ईमानदारी की बात करना कैसे संभव है।

ईडी-सीबीआई के इस्तेमाल का आरोप

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। संजय सिंह ने कहा कि हाल ही में अशोक मित्तल के यहां ईडी की कार्रवाई हुई और उसके बाद उनका पार्टी छोड़ना कई सवाल खड़े करता है।

भाजपा पर भ्रष्टाचार के आरोप

संजय सिंह ने भाजपा पर इलेक्टोरल बॉन्ड समेत कई घोटालों का आरोप लगाते हुए कहा कि यह देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी है। उन्होंने कहा कि ऐसे में भाजपा में शामिल होकर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई की बात करना जनता को गुमराह करना है।

जनता देगी जवाब

Raghav chaddha: संजय सिंह ने कहा कि जब-जब आम आदमी पार्टी और पंजाब की जनता के साथ धोखा हुआ है, जनता ने जवाब दिया है। इस बार भी पंजाब के लोग इन नेताओं और भाजपा को जवाब देंगे।

 

यह भी पढ़ें: AAP के 7 सांसदों ने पलटा राज्यसभा का तख्ता, अब संसद में चलेगी सिर्फ बीजेपी की मर्जी

Related Articles

Back to top button