बंगाल में मोदी का मास्टरस्ट्रोक: मंच पर आरजी कर पीड़िता की मां को देख ममता सरकार के उड़े होश!

पीएम मोदी ने चुनावी मंच से ममता बनर्जी को घेरा, कहा: टीएमसी के राज में बेटियों पर हो रहा अत्याचार अब बर्दाश्त नहीं होगा। आरजी कर कांड की पीड़िता की मां अब बीजेपी के टिकट पर लड़ेंगी चुनाव, पानीहाटी सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले ने बढ़ाई धड़कनें। "टीएमसी के डर और सिंडिकेट से चाहिए आजादी", मोदी ने बंगाल की महिलाओं से किया बदलाव का बड़ा वादा।

Pm modi: पश्चिम बंगाल में चुनावी पारा सातवें आसमान पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एक ऐसी रैली की, जिसने ममता सरकार की नींद उड़ा दी है। इस रैली में पीएम मोदी के साथ मंच पर आरजी कर कांड की पीड़िता की मां, रत्ना देबनाथ भी मौजूद थीं। बीजेपी ने रत्ना देबनाथ को पानीहाटी सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। मंच पर उन्हें साथ खड़ा करके मोदी ने साफ संदेश दिया कि बीजेपी इस लड़ाई में उनके साथ है। इस घटना ने बंगाल की राजनीति में ‘इंसाफ’ के मुद्दे को फिर से जिंदा कर दिया है।

टीएमसी की सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं”

पीएम मोदी ने रैली में ममता बनर्जी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में अब ‘जंगलराज’ चल रहा है। मोदी ने रत्ना देबनाथ को ‘अपनी’ बताते हुए कहा कि उनकी बेटी सरकार की लापरवाही की शिकार हुई। पीएम ने बंगाल की महिलाओं से अपील की है कि वे इस बार बीजेपी को वोट दें। उन्होंने टीएमसी को ‘महिला विरोधी’ पार्टी करार दिया। मोदी ने वादा किया कि बीजेपी बंगाल को भ्रष्टाचार और सिंडिकेट राज से आजादी दिलाएगी।

Pm modi: ममता के बयान पर मोदी का पलटवार

प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उस बयान की भी निंदा की, जिसमें उन्होंने महिलाओं को रात में बाहर न निकलने की सलाह दी थी। मोदी ने कहा कि बंगाल की बेटियों को डर में रहने की ज़रूरत नहीं है। उन्होंने आरजी कर अस्पताल की उस भयानक रात का ज़िक्र किया और पूरी घटना के लिए टीएमसी प्रशासन को ज़िम्मेदार ठहराया। पीएम ने कहा कि बंगाल अब घुसपैठियों और अपराधियों के कब्जे से मुक्ति चाहता है।

कौन हैं रत्ना देबनाथ?

Pm modi: रत्ना देबनाथ उसी 26 साल की डॉक्टर की मां हैं, जिसकी अगस्त 2024 में अस्पताल के अंदर दरिंदगी के बाद हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने पूरे देश को हिला दिया था। अब करीब डेढ़ साल बाद, रत्ना ने अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए राजनीति का रास्ता चुना है। पानीहाटी सीट पर उनका मुकाबला टीएमसी के तीर्थंकर घोष और सीपीआई(एम) के कलातन दासगुप्ता से है। अब देखना यह है कि बंगाल की जनता इस ‘मां’ की पुकार पर क्या फैसला सुनाती है।

 

यह भी पढ़ें: AAP के 7 सांसदों ने पलटा राज्यसभा का तख्ता, अब संसद में चलेगी सिर्फ बीजेपी की मर्जी

Related Articles

Back to top button