तमिलनाडु चुनाव 2026: विजय का बड़ा दांव, महिलाओं और युवाओं के लिए कई बड़े वादे

विजय का घोषणापत्र महिलाओं पर फोकस युवाओं के लिए भत्ता और रोजगार का वादा पहली बार 234 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी TVK

Tamilnadu elections: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी माहौल गरम है। इसी बीच एक्टर से नेता बने विजय ने अपनी पार्टी टीवीके (तमिलगा वेट्टी कड़गम) का घोषणापत्र जारी कर दिया है। खास बात यह है कि इस बार उनका फोकस महिलाओं और युवाओं पर साफ नजर आ रहा है।

महिलाओं के लिए बड़े ऐलान

घोषणापत्र में महिलाओं को लेकर कई आकर्षक वादे किए गए हैं। 60 साल से कम उम्र की महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता देने का वादा किया गया है। इसके अलावा हर परिवार को साल में 6 मुफ्त गैस सिलेंडर देने की बात कही गई है। वहीं, गरीब परिवार की महिलाओं की शादी के लिए 8 ग्राम सोना और सिल्क साड़ी देने का भी ऐलान किया गया है।

Tamilnadu elections: पहली बार मैदान में TVK

विजय की पार्टी टीवीके इस बार पहली बार चुनावी मैदान में उतरी है और सभी 234 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार रही है। विजय ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी किसी भी गठबंधन का हिस्सा नहीं बनेगी और अकेले चुनाव लड़ेगी। तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान और 4 मई को नतीजे घोषित होंगे।

Tamilnadu elections: टिकट वितरण में भी महिलाओं को प्राथमिकता

पार्टी ने सिर्फ वादों तक ही महिलाओं को सीमित नहीं रखा, बल्कि टिकट वितरण में भी उन्हें प्राथमिकता दी है। टीवीके ने 24 महिलाओं को टिकट दिया है। खुद विजय दो सीटों पेरम्बूर और त्रिची ईस्ट से चुनाव लड़ रहे हैं।

युवाओं के लिए भी खास प्लान

Tamilnadu elections: युवाओं को साधने के लिए भी घोषणापत्र में कई वादे शामिल हैं। ग्रेजुएट युवाओं को हर महीने 4,000 रुपये और डिप्लोमा धारकों को 2,000 रुपये भत्ता देने की बात कही गई है। इसके साथ ही निजी सेक्टर में 75% नौकरियां स्थानीय लोगों के लिए आरक्षित करने का वादा किया गया है। सरकारी परीक्षाएं समय पर कराने, युवाओं को ब्याज मुक्त स्टार्टअप लोन देने और इंटर्नशिप व स्किल ट्रेनिंग की सुविधा देने की भी योजना बताई गई है।

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता की सुरक्षा बढ़ी, अब मिली ‘Z’ कैटेगरी

Related Articles

Back to top button