तमिलनाडु के नए सीएम विजय ने संभाली कमान, वादों और चुनौतियों के बीच शुरू हुआ सफर

मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालते ही 200 यूनिट मुफ्त बिजली का हुआ ऐलान मगर लागू हुई कड़ी शर्त महिलाओं को हर महीने नकद मदद और शादियों में सोना देने के वादे ने बढ़ाई सरकार की चिंता दस लाख करोड़ के कर्ज और खाली खजाने के बीच बड़े चुनावी वादे पूरा करना होगी बड़ी चुनौती

Tamilnadu politics: अपने फैंस के बीच थलापति के नाम से मशहूर अभिनेता सी. जोसेफ विजय ने तमाम मुश्किलों को पार करते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाल ली है। सत्ता की कमान हाथ में लेते ही विजय अब अपने उन बड़े चुनावी वादों को पूरा करने की तैयारी में हैं, जिनकी बदौलत उन्होंने जनता का दिल जीता। हालांकि, मुख्यमंत्री बनते ही उनके सामने चुनौतियों का पहाड़ खड़ा हो गया है और अपने वादों को धरातल पर उतारना उनके लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होगा।

मुफ्त बिजली और शर्तों का खेल

पदभार संभालते ही मुख्यमंत्री विजय ने तीन बड़े ऐलान किए, जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा 200 यूनिट मुफ्त बिजली की हो रही है। विजय ने वादा तो निभाया लेकिन इसमें एक पेंच फंसा दिया है। अब इस मुफ्त बिजली का फायदा सिर्फ उन्हीं को मिलेगा जिनका दो महीने का बिजली बिल 500 यूनिट से कम होगा। इस शर्त के सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनकी खिंचाई शुरू हो गई है। लोग कह रहे हैं कि चुनाव के वक्त तो सबको मुफ्त बिजली का सपना दिखाया था, लेकिन अब शर्तों की बेड़ियां डाल दी गई हैं।

Tamilnadu politics: नशे के खिलाफ बड़ी घेराबंदी

राज्य में बढ़ते नशे के कारोबार को खत्म करने के लिए विजय ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने पूरे तमिलनाडु में 65 एंटी ड्रग टास्क फोर्स यूनिट बनाने का फैसला किया है। इसके साथ ही महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘सिंगापेन सिरप्पु अथिराडी पदाई’ नाम की एक स्पेशल फोर्स बनाई गई है, जो महिलाओं की शिकायतों पर बिजली की रफ्तार से एक्शन लेगी।

Tamilnadu politics: खाली खजाना और कर्ज का संकट

विजय के सामने सबसे बड़ी चुनौती राज्य की माली हालत है। खुद मुख्यमंत्री ने माना है कि तमिलनाडु सरकार इस वक्त 10 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कर्ज में डूबी है और सरकारी खजाना पूरी तरह खाली हो चुका है। ऐसे में महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की मदद, शादियों के लिए 8 ग्राम सोना और साल में छह मुफ्त गैस सिलेंडर देने जैसे भारी-भरकम वादों को पूरा करना उनके लिए बहुत मुश्किल होने वाला है।

सोने की अंगूठी और रेशमी साड़ियों का वादा

Tamilnadu politics: विजय ने अपनी ‘मामा की सोने की अंगूठी योजना’ के तहत हर नवजात बच्चे को सोने की अंगूठी और बेबी किट देने का वादा किया है। इसके अलावा गरीब दुल्हनों को शादी पर महंगी रेशमी साड़ियां और महिला स्वयं सहायता समूहों को 5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त कर्ज देने का भरोसा भी दिलाया है। अब देखना यह होगा कि कर्ज के बोझ तले दबे तमिलनाडु में मुख्यमंत्री विजय अपने इन ‘सुनहरे’ वादों को कैसे हकीकत में बदलते हैं।

 

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में महिला सुरक्षा के लिए सीएम विजय का बड़ा कदम

Related Articles

Back to top button