पूर्व पीएम खालिदा जिया की हालत गंभीर, वेंटिलेटर पर रखा गया

सीने में संक्रमण के बाद अस्पताल में भर्ती स्थिति बिगड़ने पर सीसीयू से वेंटिलेटर पर शिफ्ट बीएनपी नेताओं ने कहा– डॉक्टर कर रहे हैं हर संभव प्रयास

Bangladesh news: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है। सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद उन्हें 23 नवंबर को ढाका के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुरुआत में उन्हें सामान्य उपचार दिया गया, लेकिन हालत खराब होने पर डॉक्टरों ने उन्हें सीसीयू में शिफ्ट कर दिया। अब उनकी स्थिति इतनी नाजुक हो गई है कि उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा जाना पड़ा है।

 

बीएनपी नेताओं ने दी जानकारी

बीएनपी उपाध्यक्ष एडवोकेट अहमद आजम खान ने अस्पताल के बाहर बताया कि खालिदा जिया की स्थिति बेहद गंभीर है और डॉक्टर पूरी कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “उनकी हालत बहुत खराब है… इस समय पूरे देश से सिर्फ दुआ की अपील की जा सकती है।” बीएनपी महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने भी पुष्टि की कि जिया की हालत में कोई सुधार नहीं है। उन्होंने बताया कि स्थानीय डॉक्टरों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मेडिकल विशेषज्ञ भी लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं और हर संभव इलाज कर रहे हैं। बीएनपी के वरिष्ठ संयुक्त महासचिव रुहुल कबीर रिजवी ने भी कहा कि 80 वर्षीय जिया की स्थिति “जैसी थी वैसी ही बनी हुई है, कोई सुधार नहीं हुआ है।”

 

कई गंभीर बीमारियों से जूझ रही हैं

खालिदा जिया काफी समय से कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से लड़ रही हैं, जिनमें जिगर और गुर्दे की दिक्कतें, मधुमेह, गठिया और आंखों की बीमारियां शामिल हैं। इसी साल वह बेहतर इलाज के बाद 6 मई को लंदन से ढाका लौटी थीं। उनके बड़े बेटे तारिक रहमान 2008 से लंदन में रह रहे हैं, जबकि छोटे बेटे अराफात रहमान का 2025 में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

Related Articles

Back to top button