खराब लाइफस्टाइल से बढ़ रही हैं ब्रेन से जुड़ी समस्याएं
खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान दिमाग की सेहत को नुकसान पहुंचा रहे हैं। सही डाइट अपनाकर ब्रेन हेल्थ और याददाश्त को बेहतर बनाया जा सकता है। अखरोट और बादाम दिमाग तेज करने में सबसे ज्यादा फायदेमंद माने जाते हैं।

Health: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, गलत खानपान और बिगड़ा हुआ रूटीन सीधे हमारे दिमाग पर असर डाल रहा है कम उम्र में ही याददाश्त कमजोर होना, ध्यान न लगना और मानसिक थकान जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। लेकिन राहत की बात यह है कि खानपान की कुछ अच्छी आदतें अपनाकर ब्रेन हेल्थ को बेहतर बनाया जा सकता है। अक्सर आपने डॉक्टरों और घर के बुजुर्गों को कहते सुना होगा कि ड्राई फ्रूट्स दिमाग के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। लेकिन सवाल यह है कि आखिर कौन सा ड्राई फ्रूट दिमाग को तेज करने में सबसे ज्यादा मदद करता है?आइए जानते हैं इसका जवाब।
दिमाग के लिए सबसे फायदेमंद ड्राई फ्रूट कौन सा है?
ब्रेन हेल्थ और याददाश्त को मजबूत करने के लिए अखरोट और बादाम को सबसे बेहतर माना जाता है। आयुर्वेद और पोषण विशेषज्ञों के अनुसार, ये दोनों ड्राई फ्रूट्स अलग-अलग तरीकों से दिमाग को मजबूत बनाते हैं।
अखरोट (Walnuts) – ब्रेन फूड
अखरोट को यूं ही “ब्रेन फूड” नहीं कहा जाता। इसकी बनावट भी इंसानी दिमाग जैसी होती है। इसमें भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो दिमाग की कोशिकाओं को मजबूत करता है। अखरोट का सेवन करने से: एकाग्रता बढ़ती है, याददाश्त बेहतर होती है, तनाव और मानसिक थकान कम होती है।
बादाम (Almonds) – याददाश्त का साथी
पुराने समय से ही बादाम को दिमाग तेज करने वाला ड्राई फ्रूट माना जाता रहा है। इसमें मौजूद विटामिन E, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स दिमाग की कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं। बादाम खाने से: उम्र के साथ याददाश्त कमजोर होने की समस्या कम होती है, दिमाग लंबे समय तक एक्टिव बना रहता है।
ड्राई फ्रूट्स खाने का सही तरीका
बादाम कैसे खाएं? रात में 4–5 बादाम पानी में भिगो दें। सुबह छिलका उतारकर खाली पेट खाने से इसके पोषक तत्व शरीर को अच्छे से मिलते हैं। अखरोट कैसे खाएं? 1–2 अखरोट की गिरी रातभर भिगोकर सुबह खाने से इसकी तासीर संतुलित रहती है और यह दिमाग के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है।
डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है। किसी भी तरह की डाइट में बदलाव या स्वास्थ्य से जुड़ा उपाय अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। वेबसाइट किसी भी दावे की पुष्टि नहीं करती।



