राजस्थान में कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत, 2% बढ़ा महंगाई भत्ता
कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी को मंजूरी 12 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा सीधा फायदा

Rajasthan DA Hike: राजस्थान सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से प्रदेश के 12 लाख से ज्यादा लोगों की जेब में सीधा फायदा पहुंचेगा।
1 जनवरी 2026 से लागू होगा फैसला
सरकारी अधिकारियों के मुताबिक यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी। इसके बाद सातवें वेतन आयोग के तहत DA और DR 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगा।
Rajasthan DA Hike: मई की सैलरी के साथ मिलेगा बढ़ा हुआ DA
कर्मचारियों को इसका फायदा मई 2026 के वेतन के साथ नकद रूप में मिलेगा, जिसका भुगतान जून में किया जाएगा। इससे लाखों परिवारों को आर्थिक राहत मिलेगी।
Rajasthan DA Hike: 12 लाख से ज्यादा लोगों को सीधा फायदा
इस फैसले का लाभ लगभग 7.02 लाख राज्य कर्मचारियों और 5.44 लाख पेंशनभोगियों को मिलेगा। इसके साथ ही पंचायत समितियों और जिला परिषदों के कर्मचारी भी इस दायरे में शामिल होंगे।
GPF और पेंशनर्स को भी बड़ा फायदा
1 जनवरी से 30 अप्रैल 2026 तक का बकाया कर्मचारियों के GPF खातों में जमा किया जाएगा। वहीं पेंशनभोगियों को बढ़ी हुई महंगाई राहत नकद में दी जाएगी।
राज्य खजाने पर कितना बोझ?
सरकार के इस फैसले से राज्य के खजाने पर लगभग 1,156 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वार्षिक वित्तीय भार पड़ेगा।
बड़ा फैसला, बड़ी राहत
Rajasthan DA Hike: महंगाई के इस दौर में यह फैसला कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए राहत भरी खबर माना जा रहा है, जिससे उनकी मासिक आय में सीधा इजाफा होगा।
यह भी पढ़ें: 20 मिनट की फिल्म, 20+ अवॉर्ड्स… फिर भी काम का इंतज़ार! दीपक तिजोरी का दर्द छलका



