छतरपुर: बाबा बागेश्वर जल्द करेंगे शादी, खुद किया ऐलान

बाबा बागेश्वर ने शादी का कि या बड़ा ऐलान माता जी की पसंद से होगा विवाह, गुरु की आज्ञा का जिक्र 21 दिन की साधना के बाद मिल सकती है खुशखबरी

Baba Bagheshwar: छतरपुर से बड़ी खबर सामने आई है। धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, जिन्हें बाबा बागेश्वर के नाम से जाना जाता है, अब जल्द ही दूल्हा बनने जा रहे हैं। उन्होंने खुद सार्वजनिक रूप से ऐलान किया है कि वह शादी करेंगे और इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि “गुरुजी की आज्ञा मिल चुकी है और हमने माता जी से कह दिया है कि लड़की देखना शुरू कर दें। विवाह माता जी की पसंद से ही होगा।” शास्त्री ने यह भी कहा कि उन्होंने जीवन में जो बातें कही हैं, उन पर हमेशा अडिग रहे हैं और शादी का फैसला भी उसी सिद्धांत के तहत लिया गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बहुत जल्द शुभ समाचार मिलेगा।

 

21 दिन की साधना के बाद शादी की तैयारी

शास्त्री ने बताया कि वह 21 दिन की साधना के लिए बद्रीनाथ जाएंगे। इसके बाद विवाह की दिशा में आगे बढ़ा जाएगा। फिलहाल दुल्हन कौन होगी, इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। गौरतलब है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर अभी तक अविवाहित हैं। पहले भी उनकी शादी को लेकर चर्चाएं होती रही हैं, लेकिन इस बार उन्होंने खुद साफ कर दिया है कि वह जल्द विवाह बंधन में बंधने वाले हैं।

Related Articles

Back to top button