बड़गाम में प्रदर्शन, ईरान पर हमले के बाद कश्मीर में गूंजे नारे

ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले के बाद बढ़ा तनाव कश्मीर के बड़गाम में समर्थन और विरोध में प्रदर्शन ईरान में फंसे भारतीय छात्रों ने मांगी मदद

J/k news: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले के बाद मध्य पूर्व में तनाव चरम पर पहुंच गया है। राजधानी तेहरान समेत कई शहरों में लगातार हवाई हमले जारी हैं। जवाब में ईरान ने भी अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। इस बढ़ते संघर्ष का असर कश्मीर तक दिखाई दे रहा है।

बड़गाम में सड़कों पर उतरे लोग

Budgam में सैकड़ों की संख्या में शिया मुस्लिम समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों के हाथों में ईरान के सुप्रीम लीडर Ali Khamenei के पोस्टर देखे गए। इस दौरान ‘अमेरिका मुर्दाबाद’ और ‘इजरायल मुर्दाबाद’ जैसे नारे लगाए गए। माहौल काफी गर्म नजर आया और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

J/k news: ईरान में फंसे कश्मीरी छात्र

हमलों के बाद ईरान में पढ़ाई कर रहे कई कश्मीरी छात्र वहां फंस गए हैं। Farooq Abdullah और Omar Abdullah ने पहले ही छात्रों से सुरक्षित समय में भारत लौटने की अपील की थी। कुछ छात्र वापस आ चुके हैं, लेकिन अब भी बड़ी संख्या में भारतीय छात्र वहां मौजूद हैं। ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी कर नागरिकों को सतर्क रहने और हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने को कहा है। कई छात्रों ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

हमलों में कई लोगों की मौत

J/k news: ईरान के आसपास अमेरिका की बढ़ती सैन्य गतिविधियों के बीच हमले की आशंका पहले से जताई जा रही थी। शनिवार सुबह इजरायल ने पहला हमला किया, जिसके बाद अमेरिका भी इसमें शामिल हो गया। हवाई हमलों में अब तक दर्जनों लोगों के मारे जाने की खबर है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, दक्षिणी ईरान में एक स्कूल पर हुए हमले में 36 छात्राओं की मौत हुई है। स्थिति लगातार बदल रही है और पूरे क्षेत्र में तनाव बरकरार है।

 

Related Articles

Back to top button