Israel attack: इजरायल ने ईरान पर किया बड़ा हमला, दोनों देशों में सायरन बजने लगे

इजरायल ने ईरान पर किया अचानक हमला, सायरन बजने लगे तेहरान में आग और धुएँ की लपटें, अमेरिका–ईरान तनाव बढ़ा इजरायल ने सभी दफ्तर और स्कूल बंद किए, जनता को सुरक्षित ठिकानों पर रहने की सलाह

तेल-अवीवः इजरायल ने ईरान पर अचानक हमला किया है। ईरान में कई शहरों में हवाई हमलों के सायरन बज रहे हैं, वहीं तेहरान के कई हिस्सों में धमाकों की आवाज़ सुनाई दे रही है। इजरायली एयरफोर्स के अनुसार, यह हमला कई बैलिस्टिक मिसाइलों से किया गया। ईरान में आग की लपटें और काला धुआँ उठते देखा जा रहा है।

 

अमेरिका की धमकियों के बीच हमला

यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार ईरान को लेकर हमले की धमकियां दे रहे थे। अमेरिका चाहता है कि ईरान परमाणु हथियार ना विकसित करे और यूरेनियम संवर्धन बंद करे। वहीं ईरान शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए परमाणु संपन्न देश बनने पर अड़ा हुआ है। इसी तनाव के बीच इजरायल ने एक साथ लगभग 30 जगहों पर हमले किए।

 

ईरान और इजरायल की प्रतिक्रिया

ईरान के प्रमुख अखबार तेहरान टाइम्स ने भी हमले की पुष्टि की है और धमाकों का वीडियो जारी किया है। इजरायली एयरफोर्स ने जनता से कहा है कि वे सुरक्षित क्षेत्रों में रहें। पूरे इज़राइल में सायरन बजने लगे हैं और सभी को मोबाइल पर निर्देश भेजे जा रहे हैं। आईडीएफ ने देश के सभी कार्यालयों और स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है और कहा है कि लोग आधिकारिक चैनलों पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Related Articles

Back to top button