खंडवा में बुजुर्ग महिला के साथ दरिंदगी, चार नकाबपोश बदमाशों ने किया गैंगरेप
खंडवा में 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दरिंदगी, चार नकाबपोशों ने किया हमला पीड़िता 12 घंटे तक घायल हालत में तड़पी, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की घटना नशेड़ी बदमाशों से जुड़ी होने की आशंका, अस्पताल में इलाज जारी

Mp news: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। पुनासा क्षेत्र में 90 साल की एक वृद्धा के साथ चार नकाबपोशों ने हैवानियत की। बदमाशों ने वृद्धा के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उस पर हमला किया और उसकी प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोटें पहुँचाईं। पीड़िता को कुंए में फेंकने की कोशिश की गई, लेकिन आसपास के खेतों में लोगों की आवाजाही देखकर बदमाश उसे खेत में फेंककर भाग निकले। करीब 12 घंटे तक गंभीर रूप से घायल वृद्धा तड़पती रही।
पीड़िता की रात और सुबह की दर्दनाक कहानी
शुक्रवार सुबह जब भूसा खरीदने वाले खेत में पहुंचे तो वृद्धा को घायल हालत में खटिया पर पड़ा देखा। इतना खून बह चुका था कि खटिया भी लाल हो गई थी। उन्होंने तुरंत पुलिस और पीड़िता की बेटी को सूचना दी। वृद्धा को पुनासा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने अपनी आपबीती सुनाई।
पुलिस जांच में जुटी टीम
पुलिस ने बताया कि घटना यौन शोषण से जुड़ी है। पीड़िता जख्मी होने के कारण फिलहाल बयान देने में असमर्थ हैं। बुजुर्ग महिला अकेली खेत के घर में रहती हैं और उनका ससुराल दूसरे गांव में है। पड़ोसियों के अनुसार, बदमाश कुछ दिन पहले चोरी करने भी आए थे। प्रारंभिक जांच में पुलिस का अनुमान है कि चारों नकाबपोश नशेड़ी हो सकते हैं।



