देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की उलटी गिनती शुरू, बंगाल में हाई-लेवल समीक्षा
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तैयारी, बंगाल में हाई-लेवल समीक्षा SIR प्रक्रिया में देरी बनी बड़ी चुनौती, आयोग जल्द चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है TMC ने चुनाव आयोग पर पक्षपात का आरोप लगाया, सभी दलों से राय लेने के बाद होगा अंतिम निर्णय

State election: देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तैयारी अब अंतिम चरण में है। सूत्रों के अनुसार अगले हफ्ते बंगाल, केरल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में चुनाव की घोषणा हो सकती है। चुनाव आयोग पहले ही चार राज्यों का दौरा कर चुका है, जबकि बंगाल का दौरा 9 और 10 मार्च को तय है।
चुनाव आयोग बंगाल में करेगी तैयारी की समीक्षा
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की अगुवाई में आयोग की टीम दो दिन कोलकाता में प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से मिलेगी। इस दौरान चुनावी तैयारियों, सुरक्षाबलों की तैनाती और लॉजिस्टिक प्लानिंग का विस्तार से मूल्यांकन किया जाएगा। संभावना है कि 10 मार्च को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए आयोग तैयारियों का विवरण साझा करेगा।
SIR प्रक्रिया में देरी बनी चुनौती
बंगाल में SIR (Special Intensive Revision) प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है। अंतिम मतदाता सूची जारी हो चुकी है, लेकिन इसमें करीब 61 लाख मतदाता संदेह की श्रेणी में हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर इन सभी की जांच न्यायिक अधिकारियों द्वारा की जा रही है। केवल सत्यापित नाम ही अंतिम सूची में शामिल होंगे। कांग्रेस ने कहा है कि SIR पूरी होने तक बंगाल में चुनावी प्रक्रिया शुरू नहीं होनी चाहिए। यह देरी चुनाव की घोषणा पर असर डाल सकती है।
TMC का आरोप: आयोग कर रहा पक्षपात
बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार चुनाव आयोग पर पक्षपात का आरोप लगाती रही हैं। आयोग सभी राजनीतिक दलों से राय लेने के बाद ही अंतिम निर्णय करेगा।
चुनाव तारीखों का ऐलान नजदीक
अटकलें हैं कि आयोग बंगाल दौरे के बाद जल्दी ही चुनाव की तारीखें घोषित कर सकता है। संभावना है कि 13 या 15 मार्च को प्रेस कॉन्फ्रेंस में तारीखों का ऐलान किया जाएगा।



