इंदौर एमबीए छात्रा हत्याकांड: आरोपी पियूष मुंबई से गिरफ्तार
इंदौर में एमबीए छात्रा की हत्या, आरोपी मुंबई से गिरफ्तार हत्या के बाद दुष्कर्म और फरारी के दौरान तंत्र क्रिया का दावा शादी से इनकार और शक बना वारदात की वजह

Mp news: मध्य प्रदेश के इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एमबीए की छात्रा की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी छात्र पियूष को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद वह मुंबई फरार हो गया था। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि हत्या के बाद उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया और शव को निर्वस्त्र हालत में वहीं छोड़कर भाग निकला। पुलिस के अनुसार, फरारी के दौरान वह पनवेल समेत कई जगहों पर छिपता रहा। इसी दौरान उसके मन में कथित तौर पर यह ख्याल आया कि वह युवती से “माफी” मांगना चाहता है।
हत्यारे ने क्या-क्या किया, पुलिस का खुलासा
इंदौर के डीसीपी कृष्णलाल चांदनी ने बताया कि आरोपी ने यूट्यूब पर तंत्र क्रिया से जुड़े वीडियो देखे। इसके बाद वह मुंबई के एक सुनसान इलाके में गया और वहां कथित तौर पर तंत्र क्रिया कर आत्मा से बात करने और माफी मांगने की कोशिश करने लगा। पूछताछ में आरोपी ने यह भी बताया कि वह युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन युवती इस बात को टाल रही थी और रिश्ते को खत्म करना चाहती थी। पुलिस फिलहाल उसके बयानों की सच्चाई की जांच कर रही है।
सामने आया नया एंगल
जांच में सामने आया है कि शादी से इनकार के बाद आरोपी ने युवती को बातचीत के बहाने अपने कमरे पर बुलाया। वहां बातचीत के दौरान उसने युवती के मोबाइल में एक बैटिंग चैटिंग ऐप देखा। आरोपी को शक हुआ कि युवती किसी और से बात कर रही है। इसी शक के चलते उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपी अलग-अलग बयान दे रहा है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि वह जांच को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। फिलहाल पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की गहराई से जांच जारी है।



