अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने दी बधाई, बोले– नारी शक्ति देश की प्रगति की आधारशिला

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी का संदेश नारी शक्ति को बताया देश की प्रगति और विकास की आधारशिला महिलाओं के सशक्तिकरण और समान अवसर पर दिया जोर

नई दिल्ली: आज दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को बधाई दी और समाज तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी अहम भूमिका को सराहा।

 

राष्ट्रपति मुर्मू ने नारी शक्ति को बताया राष्ट्र की ताकत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संदेश जारी करते हुए सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षित और सशक्त महिलाएं किसी भी प्रगतिशील राष्ट्र की मजबूत आधारशिला होती हैं।राष्ट्रपति ने कहा कि आज नारी शक्ति हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है और नेतृत्व की भूमिका निभा रही है, जिससे समाज अधिक समावेशी और समृद्ध बन रहा है। उन्होंने सभी से अपील की कि ऐसा समाज बनाया जाए जहां हर महिला को सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर मिल सके।

 

पीएम मोदी ने महिलाओं की उपलब्धियों को बताया प्रेरणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक्स पर महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भारत की महिलाएं दृढ़ संकल्प, रचनात्मकता और उत्साह के साथ देश की प्रगति को आगे बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की उपलब्धियां पूरे देश के लिए गर्व की बात हैं और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि सरकार की कई योजनाओं का केंद्र महिलाओं का सशक्तिकरण है, ताकि हर महिला अपनी क्षमता के अनुसार आगे बढ़ सके और देश के विकास में योगदान दे सके। उनका कहना है कि भारत की नारी शक्ति देश को एक मजबूत और समृद्ध भविष्य की ओर ले जाने में अहम भूमिका निभा रही है।

Related Articles

Back to top button