सीएम मोहन यादव के बेटे अभिमन्यु यादव की सादगी भरी शादी, सामूहिक विवाह समारोह में लिए सात फेरे

सीएम मोहन यादव के बेटे ने सामूहिक विवाह समारोह में लिए सात फेरे। बाबा रामदेव और धीरेंद्र शास्त्री समेत कई विशिष्ट अतिथि हुए शामिल। सरल और सादगीपूर्ण शादी बन रही है सामाजिक संदेश की मिसाल।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के बेटे डॉक्टर अभिमन्यु यादव आज विवाह बंधन में बंध गए। उन्होंने डॉक्टर इशिता पटेल के साथ सामूहिक विवाह समारोह में सात फेरे लिए। इस खास मौके पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल, योग गुरु बाबा रामदेव और बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी पहुंचे और नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया।

 

समारोह में हुआ सामाजिक सद्भाव का संदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि सामूहिक विवाह सभी जाति और वर्ग के लोगों को एक मंच पर लाकर सामाजिक एकता को मजबूत करता है। उन्होंने सीएम मोहन यादव के इस कदम को सराहनीय बताया। वहीं, बाबा रामदेव ने इस शादी को “डिवाइन वेडिंग” करार दिया और कहा कि नेताओं और बड़े परिवारों को शानदार खर्चीली शादी की बजाय ऐसे सरल आयोजन से प्रेरणा लेनी चाहिए।

 

हर जोड़े को मिलेगा शगुन

अखाड़ा परिषद की ओर से हर दंपति को एक लाख रुपये का शगुन देने की घोषणा की गई है। इसके अलावा बाबा रामदेव ने भी पतंजलि योगपीठ की तरफ से प्रत्येक जोड़े को एक लाख रुपये देने की घोषणा की। पहले 21 जोड़े थे, लेकिन बाद में एक और जोड़ा जुड़ने से कुल संख्या 22 हो गई।

 

सीएम ने दी सादगी का संदेश

अपने बेटे की शादी बड़े आयोजन की बजाय सामूहिक विवाह में कराकर सीएम मोहन यादव ने यह संदेश दिया कि शादी सादगी से भी खूबसूरती के साथ की जा सकती है। उनका यह कदम समाज में एक सकारात्मक मिसाल बन रहा है।

Related Articles

Back to top button