विदिशा कलेक्टर का हॉस्टल अधीक्षक से विवाद, बोले, “2 जूते मारूंगा तुमको”

विदिशा कलेक्टर अंशुल गुप्ता का विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हॉस्टल अधीक्षक से कहे गए "2 जूते मारूंगा तुमको" शब्दों पर उठी नाराजगी कर्मचारी और अधिकारी अब मुख्यमंत्री तक शिकायत पहुंचाने की तैयारी में

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में कलेक्टर अंशुल गुप्ता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वे हॉस्टल अधीक्षक से कह रहे हैं, “2 जूते मारूंगा तुमको मैं।” मामला इतना बढ़ गया है कि अब यह सीधे मुख्यमंत्री की दहलीज तक पहुंच चुका है।

 

पूरा मामला क्या है?

यह घटना गंजबासौदा क्षेत्र के उदयपुर आदिवासी बालक आश्रम में हुई। बुधवार दोपहर कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने आश्रम का निरीक्षण किया। इस समय कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों की छुट्टियां चल रही थीं और बच्चे अपने घरों में थे। कलेक्टर ने हॉस्टल अधीक्षक चैन सिंह चिढ़ार से बच्चों के न होने के बारे में पूछा। जब हॉस्टल अधीक्षक ने बताया कि शीतलहर के कारण दो दिन की छुट्टी है और बच्चे घर गए हैं, तो कलेक्टर गुस्से में आ गए और उन्होंने अधीक्षक से कहा, “अभी मैं तुम्हें 2 जूते मारूंगा।”

 

कर्मचारियों में नाराजगी

कलेक्टर का यह व्यवहार कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच नाराजगी का कारण बन गया है। उनका कहना है कि इतने बड़े पद पर बैठे IAS अधिकारी को ऐसे शब्द कहने शोभा नहीं देती।

 

मुख्यमंत्री तक शिकायत

हॉस्टल अधीक्षक चैन सिंह चिढ़ार ने कहा कि वे इस मामले की मुख्यमंत्री मोहन यादव तक शिकायत करेंगे। चैन सिंह ने बताया, “इतने बड़े अधिकारी ने सभी के सामने इस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया, इससे मेरी मान-सम्मान को गहरी चोट पहुंची है।”

Related Articles

Back to top button