नवनीत राणा का विवादित बयान: बाबरी बनाने वालों को हिंदुस्तान में कब्र की जगह नहीं
महाराष्ट्र बीजेपी नेता नवनीत राणा ने मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद निर्माण पर सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा, "हिंदू की ताकत दिखाने के लिए हम वहां खुद पहुंचेंगे।" हुमायूं कबीर के नेतृत्व में बाबरी मस्जिद निर्माण का काम 11 फरवरी से शुरू हुआ।

महाराष्ट्र बीजेपी की फायरब्रांड नेता नवनीत राणा ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद बनाने को लेकर एक बार फिर सियासी हलचल तेज कर दी है। मध्य प्रदेश में बागेश्वर धाम जाकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मिलने के बाद उन्होंने कहा कि बाबरी बनाने वालों को हिंदुस्तान में अपनी कब्र के लिए जगह नहीं मिलेगी।
नवनीत राणा का बयान
नवनीत राणा ने कहा, “हमारे महाराज जी कहते हैं कि संतों की माला के साथ हाथों में भाला होना भी जरूरी है। मैं महाराष्ट्र की बेटी हूं और माला के साथ तलवार लेकर भी मैदान में उतरी हूं। जो लोग कहते हैं कि बाबरी बनायेंगे हम बंगाल में, उन्हें याद रखना—हिंदुस्तान में तुम्हें अपनी कब्र के लिए जगह नहीं मिलेगी। हिंदुस्तान में तुम शुरुआत करो, हम तुम्हें वहां आकर दिखाएंगे कि हिंदू की ताकत क्या है।”
बाबरी निर्माण को लेकर विवाद
मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद निर्माण का विवाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में इस वक्त सबसे गर्म मुद्दा बन गया है। पिछले साल 6 दिसंबर को तृणमूल कांग्रेस के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने बेलडांगा में बाबरी मस्जिद की नींव रखी थी। हुमायूं कबीर के नेतृत्व में यह निर्माण कार्य 11 फरवरी से शुरू हुआ।कबीर के अनुसार, यह मस्जिद 11 एकड़ जमीन पर तैयार होगी और इसकी लागत लगभग 50 से 55 करोड़ रुपये आएगी। मस्जिद में एक साथ 12,000 लोग नमाज अदा कर सकेंगे। यह प्रोजेक्ट उन्होंने अपनी नई पार्टी ‘जनता उन्नयन पार्टी’ (JUP) के बैनर तले शुरू किया है और इसके प्रचार के लिए बाबरी यात्रा भी निकाली जा रही है।



