दक्षिण चीन सागर में फिर बढ़ा तना, चीनी सेना ने फिलीपीनी विमान की ओर दागे 3 फ्लेयर

दक्षिण चीन सागर में चीन और फिलीपींस के बीच फिर बढ़ा तनाव सुबी रीफ से चीनी सेना ने फिलीपीनी विमान की ओर दागे 3 फ्लेयर विवादित समुद्री क्षेत्र में बढ़ी चिंता और सतर्कता

दक्षिण चीन सागर में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। विवादित इलाके में गश्त कर रहे फिलीपींस के एक सर्विलांस विमान की ओर चीन की सेना ने अपने कब्जे वाले सुबी रीफ से तीन चमकदार फ्लेयर दागे। यह साफ नहीं हो सका कि फ्लेयर विमान से कितनी दूरी पर गिरे, लेकिन आसमान में उठती तेज रोशनी ने इस क्षेत्र में बढ़ती बेचैनी को जरूर उजागर कर दिया है, जो चीन, फिलीपींस समेत कई देशों के दावे का केंद्र है।

 

ड्रैगन से हवा में आमना-सामना

फिलीपींस कोस्ट गार्ड ने बताया कि शनिवार को नियमित गश्त के दौरान उनके ग्रैंड कैरावैन विमान की ओर चीन की तरफ से ये फ्लेयर दागे गए। अच्छी बात यह रही कि घटना किसी टकराव में नहीं बदली और फिलीपीनी विमान ने अपनी उड़ान बिना बाधा जारी रखी। चीन की ओर से फिलहाल इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। चीन दक्षिण चीन सागर के लगभग पूरे हिस्से पर दावा करता है, जो दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में से एक है, और वह इस क्षेत्र को अपनी संप्रभुता का हिस्सा बताकर सख्ती से इसकी रक्षा करने की बात करता है।

 

फिलीपीनी विमान ने रिकॉर्ड की पूरी घटना

फिलीपींस कोस्ट गार्ड के मुताबिक उनका विमान कानूनी ओवरफ्लाइट पर था और इसी दौरान सुबी रीफ से दागे गए तीन फ्लेयर्स को कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया गया। चीन पहले भी अपनी चेतावनी दिखाने के लिए इसी तरह कब्जे वाले द्वीपों और विमानों से फ्लेयर दागता रहा है।

 

सुबी रीफ के पास चीन की नई गतिविधि

फिलीपीनी अधिकारियों ने बताया कि उनकी हालिया उड़ान का मकसद समुद्री पर्यावरण की निगरानी, मत्स्य संसाधनों की स्थिति का आकलन और स्थानीय मछुआरों की सुरक्षा सुनिश्चित करना था। इस दौरान सुबी के पास दो चीनी कोस्ट गार्ड जहाज और 29 संदिग्ध मिलिशिया बोट्स लंगर डाले दिखाई दीं। गौरतलब है कि दक्षिण चीन सागर को लेकर फिलीपींस के साथ वियतनाम, मलेशिया, ब्रुनेई और ताइवान भी लंबे समय से विवादों में शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button