दिल्ली–मेरठ के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी

दिल्ली–मेरठ के बीच नमो भारत का पूरा रूट संचालन के लिए तैयार सीएमआरएस की मंजूरी के बाद बड़े आयोजन में होगा उद्घाटन अब 82 किमी सफर होगा तेज़, आरामदायक और पहले से ज्यादा आसान

राजधानी दिल्ली और मेरठ के बीच सफर करने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है। नमो भारत ट्रेन का सराय काले खां से मोदीपुरम तक पूरा रूट अब संचालन के लिए तैयार हो चुका है। एनसीआरटीसी को सीएमआरएस की अंतिम मंजूरी मिल गई है। जानकारी के मुताबिक इस रूट का उद्घाटन बड़े आयोजन के साथ किया जाएगा।

 

82 किलोमीटर लंबा पूरा कॉरिडोर

अभी तक यात्रियों को केवल न्यू अशोक नगर से मेरठ दक्षिण तक ही सुविधा मिल रही थी। लेकिन अब पूरा 82 किमी का रूट खोलने की तैयारी पूरी हो चुकी है। सभी स्टेशनों पर यात्री सुविधाएं सक्रिय कर दी गई हैं।

 

अब हर 10 मिनट में मिलेगी ट्रेन

पहले नमो भारत हर 15 मिनट के अंतराल पर चलती थी, लेकिन बढ़ती डिमांड को देखते हुए अब हर 10 मिनट में ट्रेन उपलब्ध होगी। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर समय अंतराल और भी कम हो सकता है। सुबह और रात के परिचालन समय में भी बदलाव की संभावना है।

 

सराय काले खां बनेगा बड़ा ट्रांजिट हब

सराय काले खां को नमो भारत का सबसे बड़ा हब बनाया गया है। 6 प्लेटफॉर्म और 4 ट्रैक, मेट्रो, भारतीय रेल और आईएसबीटी से सीधा कनेक्शन, एस्केलेटर, लिफ्ट, ट्रैवलेटर, नीचे बस, कैब और ऑटो की सुविधा, यह स्टेशन दिल्ली के प्रमुख मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी पॉइंट्स में शामिल होने जा रहा है।

 

यात्रियों के लिए तेज़, आरामदायक और सुरक्षित सफर

नमो भारत के जरिए यात्री अब जाम से बचकर तेज़, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा कर सकेंगे। सामान्य और प्रीमियम यात्रियों के लिए अलग वेटिंग एरिया बनाए गए हैं। भविष्य में दिल्ली–करनाल और दिल्ली–अलवर कॉरिडोर को भी इस नेटवर्क से जोड़ने की तैयारी है।

 

सिग्नलिंग, सुरक्षा, और यात्री सुविधाओं की अंतिम जांच जारी है, उद्घाटन के बाद दिल्ली से मेरठ की यात्रा पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button