अब Aadhaar Verification के बिना नहीं मिलेगा Advance या Tatkal टिकट

Advance और Tatkal टिकट बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव अब Aadhaar Verification के बाद ही कर सकेंगे टिकट बुक IRCTC ने फर्जी बुकिंग रोकने के लिए लागू किया नया सिस्टम

Train ticket: अगर आप ट्रेन से सफर करने के लिए ऑनलाइन टिकट बुक करते हैं, तो यह अपडेट आपके लिए बेहद जरूरी है। Indian Railway Catering and Tourism Corporation (IRCTC) ने टिकट बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब Advance और Tatkal टिकट बुक करने के लिए यात्रियों को पहले अपना Aadhaar Verification पूरा करना होगा। यानी बिना आधार ऑथेंटिकेशन के ऑनलाइन टिकट बुक करना संभव नहीं होगा।

 

क्यों लिया गया यह फैसला?

IRCTC के मुताबिक यह कदम यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, ताकि उन्हें Advance Reservation Period (ARP) और Tatkal जैसे हाई-डिमांड टिकट आसानी से मिल सकें। Aadhaar Verification लागू होने से टिकट बुकिंग प्रक्रिया ज्यादा सुरक्षित और पारदर्शी बनेगी। साथ ही, फर्जी बुकिंग और एजेंट्स के जरिए होने वाली गलत गतिविधियों पर भी रोक लग सकेगी।

 

कौन कर पाएगा टिकट बुक?

नए नियमों के तहत ARP खुलने के पहले दिन सिर्फ वही यात्री टिकट बुक कर पाएंगे, जिनका Aadhaar Verification पूरा हो चुका है। जिन यूजर्स ने अपना आधार लिंक या ऑथेंटिकेट नहीं किया है, वे पहले दिन Advance टिकट बुक नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा Tatkal टिकट बुक करने के लिए भी Aadhaar Authentication अनिवार्य कर दिया गया है।

 

बुकिंग सिस्टम होगा ज्यादा पारदर्शी

IRCTC का कहना है कि Aadhaar आधारित ऑथेंटिकेशन से फर्जी और अनऑथराइज्ड अकाउंट बनाने पर काफी हद तक रोक लगेगी। इससे Advance और Tatkal टिकटों का सही और निष्पक्ष बंटवारा हो सकेगा। साथ ही, आम यात्रियों के टिकट कन्फर्म होने की संभावना भी पहले के मुकाबले ज्यादा बढ़ जाएगी।

Related Articles

Back to top button