अखिलेश यादव का डिप्टी CM ब्रजेश पाठक पर तंज, बोले – ‘लगता है वो जाने वाले हैं ये जानते हैं’

डिप्टी CM ब्रजेश पाठक पर अखिलेश यादव का तंज इंटरव्यू वीडियो शेयर कर साधा राजनीतिक निशाना जल जीवन मिशन को लेकर भी उठाए बड़े सवाल

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पर तीखा तंज कसा। सपा प्रमुख ने डिप्टी सीएम के एक इंटरव्यू से जुड़ा वीडियो शेयर करते हुए कहा कि, “लगता है वो जाने वाले हैं, ये जानते हैं।”

 

वीडियो पोस्ट कर साधा निशाना

दरअसल, शेयर किए गए वीडियो में ब्रजेश पाठक समाजवादी पार्टी के काम के नाम पर वोट मांगने को लेकर टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि, “भूतपूर्व मुख्यमंत्री को अस्वीकारते हैं, वर्तमान मुख्यमंत्री को नहीं मानते हैं। उप होकर भी अपना राग अलापते हैं और मंत्रालय की जिम्मेदारियों से भागते हैं। लगता है वो जाने वाले हैं, ये जानते हैं।”

 

जल जीवन मिशन पर भी उठाए सवाल

अखिलेश यादव ने एक अन्य पोस्ट में केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन योजना पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने पानी की टंकी से लीकेज का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, “गिरती-फटती टंकी समाचार: एक और टंकी भाजपाई भ्रष्टाचार का बोझ नहीं उठा पाई। पहले गिरती टंकी की खबर महीने में एक बार आती थी, अब ये साप्ताहिक हो गई है। ये जल जीवन मिशन नहीं, जल कमीशन मिशन है।” इस बयान के बाद प्रदेश की सियासत में बयानबाजी तेज होने के आसार हैं।

Related Articles

Back to top button