शेयर बाजार में तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में खुले
शेयर बाजार में ब्रेक, सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट ग्लोबल संकेतों से निवेशकों में बढ़ी सतर्कता IT सेक्टर में भारी बिकवाली, बाजार पर दबाव

Buisness news: भारतीय शेयर बाजार में पिछले कुछ दिनों से जारी तेजी पर आज यानी बुधवार (22 अप्रैल) को ब्रेक लग गया। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव देखने को मिला और सेंसेक्स-निफ्टी दोनों लाल निशान में कारोबार करते नजर आए। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स करीब 345 अंक टूटकर 78,927.46 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 50 भी 105 अंकों की गिरावट के साथ 24,471.50 पर ट्रेड करता दिखा। ग्लोबल मार्केट से मिले कमजोर संकेतों ने घरेलू बाजार की रफ्तार पर असर डाला है।
ट्रंप के बयान और होर्मुज स्ट्रेट की चिंता ने बढ़ाई टेंशन
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सीजफायर से जुड़े बयान ने ग्लोबल मार्केट में अनिश्चितता बढ़ा दी है। ट्रंप ने भले ही ईरान के साथ संघर्ष विराम को आगे बढ़ाने की बात कही हो, लेकिन होर्मुज स्ट्रेट को लेकर स्थिति अब भी तनावपूर्ण बनी हुई है। होर्मुज स्ट्रेट की नाकेबंदी जारी रहने से कच्चे तेल की सप्लाई और कीमतों पर असर की आशंका गहराती जा रही है। यही वजह है कि निवेशकों का सेंटिमेंट कमजोर हुआ है और बाजार में बिकवाली हावी नजर आ रही है।
Buisness news: सेक्टोरल इंडेक्स: IT सेक्टर सबसे बड़ा लूजर
आज के कारोबार में सबसे ज्यादा दबाव आईटी सेक्टर पर देखने को मिला। HCL Tech में करीब 9% की भारी गिरावट, Tech Mahindra में 4% तक कमजोरी, Persistent Systems और Coforge में 3% से ज्यादा गिरावट, Infosys भी करीब 2.5% नीचे ट्रेड करता दिखा। इसके अलावा निफ्टी सर्विसेज, प्राइवेट बैंक, हेल्थकेयर, फार्मा, फाइनेंशियल सर्विसेज और इंफ्रा सेक्टर भी लाल निशान में रहे। वहीं दूसरी ओर FMCG, मेटल, मीडिया, PSU बैंक, डिफेंस और रियल्टी सेक्टर में हल्की खरीदारी देखने को मिली।
Buisness news: टॉप गेनर्स और लूजर्स
टॉप गेनर्स: HUL, NTPC, Trent, Bajaj Finance, Kotak Mahindra Bank, Ultratech Cement, SBI, टॉप लूजर्स: HCL Tech, Infosys, TCS, ICICI Bank, Asian Paints, Power Grid, L&T, Titan, Axis Bank, Bharti Airtel, Mahindra & Mahindra.
कल की तेजी के बाद प्रॉफिट बुकिंग
यह गिरावट इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि मंगलवार (21 अप्रैल) को बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 753 अंक चढ़कर 79,273 पर बंद हुआ था, निफ्टी 211 अंक बढ़कर 24,576 पर पहुंचा था। कल की तेजी के बाद आज निवेशकों ने प्रॉफिट बुकिंग का रास्ता चुना, जिससे बाजार पर दबाव बढ़ गया।
कच्चे तेल की कीमतें बनी बड़ी वजह
Buisness news: मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक सबसे बड़ी चिंता होर्मुज स्ट्रेट और कच्चे तेल की सप्लाई को लेकर है। ब्रेंट क्रूड करीब 98 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड करीब 90 डॉलर प्रति बैरल के आसपास ट्रेड कर रहा है। इससे ग्लोबल सप्लाई चेन और महंगाई पर असर की आशंका बढ़ गई है। इसी अनिश्चितता के चलते निवेशक फिलहाल ‘वेट एंड वॉच’ मोड में हैं और जोखिम लेने से बच रहे हैं।
यह भी पढ़ें: इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, मातृत्व अवकाश को लेकर महिलाओं को मिली राहत



