आखिरकार युवराज सिंह ने धोनी के सन्यास पर दी प्रतिक्रिया, शेयर किया वीडियो…

कभी दुनिया के सबसे अच्छी पार्टनरशिप बनाने वाले पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और धुआंधार बल्लेबाज युवराज सिंह आज थोड़े अलग नजर आते हैं। दोनों की दोस्ती अब पहले जैसी नहीं लगती है। लेकिन अब युवराज सिंह ने महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास पर चुप्पी तोड़ते हुए एक दोस्त का फर्ज निभाया। महेंद्र सिंह धोनी ने चौक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था तो सब ने धोनी को विश किया लेकिन युवराज सिंह ने इस पर कुछ प्रतिक्रिया नहीं दी थी हर तरफ से कहा जा रहा था कि युवराज सिंह ने आखिर धोनी को विश क्यों नहीं किया।

https://www.instagram.com/p/CD9F_HmDSKU/?igshid=b4biyd1tqupv

ऐसे में अब युवराज सिंह ने चुप्पी तोड़ते हुए महेंद्र सिंह धोनी के लिए एक वीडियो शेयर की है। इंस्टाग्राम पर युवराज सिंह ने यह वीडियो शेयर किया। युवराज सिंह ने 58 सेकेंड का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह की यादें हैं। इसमें एक गाना भी बजता हुआ नजर आ रहा है।

युवराज सिंह की प्रतिक्रिया पर क्रिकेट फैंस बेहद खुश हैं। वह यही चाह रहे थे कि युवराज सिंह महेंद्र सिंह धोनी के सन्यास पर अपनी प्रतिक्रिया दें। ऐसे में युवराज सिंह ने प्रतिक्रिया दी है और युवराज सिंह ने लिखा, ‘बधाई एमएस धोनी (@msdhoni) महान करियर पर! हमारे देश के लिए 2007 और 2011 वर्ल्ड कप ट्रॉफियां एक साथ उठाने का आनंद लिया। और मैदान पर हमारी कई साझेदारियां। भविष्य के लिए आपको मेरी शुभकामनाएं।’

धोनी और युवराज ने वनडे इंटरनेशनल में एक जोड़ी के रूप में 3,000 से अधिक रन बनाए, जिसका एवरेज 52 के करीब है। इस जोड़ी ने 50 ओवरों के प्रारूप में सौ रनों से ज्यादा की 10 साझेदारियां कीं। दोनों ही कमाल के बल्लेबाज रहे। इनकी जोड़ी ऐसी रहती थी की बड़ी-बड़ी टीमें इनके आगे घुटने टेक दिया कर दी थी। युवराज सिंह भी तेज खेलने वाले खिलाड़ी थे और महेंद्र सिंह धोनी भी लंबे लंबे छक्के मारना चाहते थे। युवराज सिंह भारतीय टीम में सिक्सर किंग के नाम से जाना जाता था। युवराज सिंह पूरी दुनिया में अपने छक्के मारने के तरीके से फेमस थे। युवराज सिंह जब छक्के मारते थे तो पूरा स्टेडियम गूंज उठता था। वही महेंद्र सिंह धोनी पारी को फिनिश करते हुए ले जाते थे। दोनों की जोड़ी कमाल थी।

Related Articles

Back to top button