राहुल के बाद अब प्रियंका गांधी बोलीं BJP की फेसबुक के अधिकारियों के साथ सांठगांठ, BJP को लिया आड़े हाथो

फेसबुक पर हिट स्पीच के मामले को लेकर कांग्रेस लगातार बीजेपी सरकार पर निशाना साध रही है। पहले राहुल गांधी पर अब प्रियंका गांधी ने भी इस मामले पर बीजेपी को आड़े हाथों लिया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपनी फेसबुक पोस्ट पर लिखा कि बीजेपी के नेता गलत जानकारी और नफरत फैलाने के लिए फेसबुक का इस्तेमाल कर रहे हैं।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने आरोप लगाया है कि बीजेपी ने फेसबुक के अधिकारियों से सांठगांठ की ताकि सोशल मीडिया पर नियंत्रण बना रहे। प्रियंका गांधी ने बीजेपी नेता पर भड़काऊ पोस्ट पर फेसबुक की ओर से एक्शन नहीं लेने की एक रिपोर्ट को साझा किया है। अपनी पोस्ट में प्रियंका गांधी ने लिखा, भारत के ज्यादातर मीडिया चैनल के बाद अब सोशल मीडिया की बारी है। भारतीय जनता पार्टी नफरत और दुष्प्रचार फैलाने के लिए हर तरह के हथकंडे का इस्तेमाल करती थी और अभी भी कर रही है।

प्रियंका गांधी ने कहा, फेसबुक जो आम जनमानस की अभिव्यक्ति का एक सरल माध्यम है, उसका भी इस्तेमाल भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भ्रामक जानकारी और नफरत फैलाने के लिए किया. इतना ही नहीं फेसबुक कोई कार्रवाई न कर पाए इसके लिए बीजेपी ने फेसबुक के आधिकारियों से सांठगांठ भी की, ताकि सोशल मीडिया पर नियंत्रण बना रहे।

इस पूरे विवाद पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी ट्वीट किया है। सूचना प्रौद्योगिकी पर संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष शशि थरूर ने कहा, सूचना प्रौद्योगिकी पर संसदीय स्थायी समिति निश्चित रूप से इन रिपोर्टों के बारे में फेसबुक से सुनना चाहती है और भारत में हेट स्पीच के बारे में वो क्या करने का प्रस्ताव करती है।

Related Articles

Back to top button