World tourism day 2022- भारत की कुछ ऐसी जगह जो आपको जरूर घुमानी चाहिए

देश दुनिया में कई सारे पर्यटन स्थल, ऐतिहासिक इमारतें, विश्व धरोहरें हैं, जो समय के साथ अपना अस्तित्व खोती जा रही हैं। लोगों को कई सारी जगहों के बारे में जानकारी ही नहीं।

World tourism day 2022- भारत की कुछ ऐसी जगह जो आपको जरूर घुमानी चाहिए

देश दुनिया में कई सारे पर्यटन स्थल, ऐतिहासिक इमारतें, विश्व धरोहरें हैं, जो समय के साथ अपना अस्तित्व खोती जा रही हैं। लोगों को कई सारी जगहों के बारे में जानकारी ही नहीं। इन्हीं पर्यटन स्थलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों को इन पर्यटन स्थलों के लिए आकर्षित करने के उद्देश्य से हर साल 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। दुनियाभर के प्रसिद्ध दार्शनिक स्थलों, धार्मिक और प्राकृतिक जगहों के बारे में पर्यटकों को जानकारी दी जाती है ताकि पर्यटन को बढ़ावा मिले।

पर्यटन दिवस के मौके पर घूमने का शौक रखने वाले लोगों को अपने देश की ऐसी जगहों के बारे में पता होना चाहिए, जो विदेशियों के बीच काफी लोकप्रिय है। विदेशी पर्यटक हर साल भारत के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों को देखने के लिए आते हैं। अगर आपको भी घूमना पसंद है तो अपनी ट्रैवल लिस्ट में भारत की इन सबसे प्रसिद्ध जगहों को जरूर शामिल करें। आइए जानते हैं भारत की उन जगहों के बारे में, जो विदेशियों को भी पसंद हैं।

•भारत के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में वाराणसी का नाम शामिल हैं। उत्तर प्रदेश का वाराणसी धर्म और अध्यात्म का केंद्र स्थल है। वाराणसी को लोग काशी और बनारस के नाम से भी जानते हैं। भले ही हिंदू धर्म में काशी का महत्व अहम है लेकिन विदेशियों के बीच भी यह जगह लोकप्रिय है। गंगा नदी के किनारे बसे इस शहर में 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक काशी विश्वनाथ का मंदिर है। यहां की हर गली में आपको मंदिर मिल जाएंगे। इस कारण काशी को ‘मंदिरों का शहर’ भी कहते हैं। विदेशों तक से लोग यहां मुक्ति और मोक्ष के लिए आते हैं।

•राजस्थान के शहर भी विदेशियों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। देश से ही नहीं विदेशों से भी यात्री भारत घूमने आते हैं तो जयपुर जरूर देखना चाहते हैं। जयपुर का हवा महल, अंबर पैलेस, सिटी पैलेस, जंतर मंतर, नाहरगढ़ किला, लक्ष्मी नारायण मंदिर, लेक पैलेस और जयगढ़ किला घूमकर विदेशी पर्यटक भारत के इतिहास और संस्कृति के अद्भुत संगम को एक ही जगह पर महसूस कर पाते हैं।

• अगर स्विट्जरलैंड आपका ड्रीम डेस्टिनेशन है। तो खज्जियार आपके इस सपने को पूरा कर सकता है। खज्जियार हिमाचल प्रदेश में स्थित एक हिल स्‍टेशन है। इसे भारत के मिनी स्विट्जरलैंड के रूप में भी जाना जाता है। स्विट्जरलैंड की जैसी जलवायु का अनुभव करने के लिए सर्दियों में यहां की यात्रा करनी चाहिए। इस समय यहां स्नोफॉल होता है और आप बर्फ पर चलते हुए हजारों फोटो क्लिक कर सकते हैं।

• अगर आपको बीच में घूमना पसन्द है तो,पलोलेम बीच गोवा शहर के दक्षिणी भाग में समुद्र तट पर स्थित है, जिसको सफेद रेत के स्वर्ग के रूप में भी जाना जाता है. यहां पर वो पर्यटक अधिक तौर पर आते हैं, जिन्होंने शांति की तलाश होती है,खासतौर से यह बीच पार्टियों और मनोरंजन करने के लिए मशहूर है |

इसके अलावा हमारे देश में कई ऐसी खूबसूरत जगह है जहां पर आप अपनी छुट्टियों का आनंद उठा सकते हैं. तो अगर आप अपने वेकेशन को शानदार और रोमांच से भरा बनाना चाहते हो तो इन जगहों पर जरूर जाए और इनका भरपूर आनंद ले |

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button