आखिर सऊदी अरब से क्यों खफा हैं मुसलमान, जाने वजह।

सऊदी अरब; सऊदी अरब के इस्लामिक अफेयर्स मंत्रालय ने हाल ही में रमजान के महीने के दौरान अपने नागरिकों द्वारा पालन किए जाने वाले नए नियमों को निर्धारित किया है, जिसके चलते दुनिया भर के मुसलमान सऊदी अरब जैसे प्योर मुस्लिम कंट्री से नाराज हैं। लाइव मिंट के एक रिपोर्टर की अनुसार , ये परिवर्तन सऊदी अरब को एक नई पहचान दिलवाने की वजह से है। अपने ट्विटर हैंडल पर, हम्दी ने लिखा कि “एमबीएस (मोहम्मद बिन सलमान) इस्लाम को सार्वजनिक जीवन से बाहर कर रहे हैं”।

कौन सी चीजों पर लगा है प्रतिबंध

1. मस्जिदों के लिए दान पर प्रतिबंध
2. मस्जिदों में सूर्यास्त होने के बाद इफ्तार पर प्रतिबंध
3. प्रार्थना करने आने वालों का पहचान पत्र साथ में लाना अनिवार्य
4. बच्चों को मस्जिद में प्रार्थना करने पर प्रतिबंध
5. मक्का मदीना के अलावा अन्य मस्जिदों के लाउड इस्पीकरों को कम आवाज़ में रखना
6. प्रार्थना को कम समय में पूरा करना
7. कैमरा का इस्तेमाल इमाम और भक्तों की तस्वीरे लेने में न करना
8. मस्जिद के अंदर इफ्तार पर प्रतिबंध
9. भंडारा करवाने हेतु कोई भी दान इक्कठा करने पर प्रतिबंध
10. बिना आईडी के एतिकाफ नहीं।

मुसलमानों में गुस्सा
विदेशी दर्शकों को आकर्षित करने और साम्राज्य को बढ़ावा देने के प्रयास में, आलोचकों ने दावा किया है कि नई सीमाएं इस्लाम के प्रभाव को कम करने का लक्ष्य रखती हैं। देश धीरे-धीरे संगीत कार्यक्रमों को भी बढ़ावा दे रहा है और प्रसिद्ध पश्चिमी कलाकारों को आमंत्रित कर रहा है।

Related Articles

Back to top button