अब आलू को हथियार बनाकर, अखिलेश यादव ने साधा बीजेपी पर निशाना, कहा -अबकी आलू बदलेगा सरकार

उत्तर प्रदेश; आलू को सप्लाई ज्यादा और डिमांड कम होने से किसानों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। आलू को स्टोर करने के लिए कोल्ड स्टोरेज के बाहर लग रही भारी कतार ने उद्योग मंत्री को असमंजस में डाल दिया है तो वही पर अखिलेश यादव ने आलू को अपना हथियार बनाकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर उत्तर प्रदेश के किसानों को परेशान बताया है, उन्होंने लिखा की भाजपा की सरकार में किसान आलू की लागत भी नही निकाल पा रहा है।, व आलू बिक्री के दाम दिन पर दिन कम होते जा रहे है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा की इस बार आलू ही देश की सरकार को बदलेगा।

Related Articles

Back to top button