बैरकपुर में मोदी का ‘विजय शंखनाद’: “शपथ ग्रहण का न्योता लेकर जा रहा हूं”
"बंगाल में मोदी का आखिरी प्रहार: 'शपथ ग्रहण की तैयारी करो, मैं फिर आ रहा हूं', क्या दीदी का किला खतरे में है?" "कच्चे बम की फैक्ट्रियां बनाम बंद होती मिलें; बैरकपुर से पीएम मोदी ने TMC के 'जंगलराज' पर बोला हमला!" "भावुक हुए पीएम मोदी, कहा- 'जनवरी के अनुष्ठान जैसी हो रही अनुभूति', बंगाल में उमड़ा जनसैलाब!"

West Bengal elections: पश्चिम बंगाल की सियासत का पारा इस वक्त आसमान चीर रहा है। दूसरे चरण के प्रचार के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैरकपुर की धरती से जो हुंकार भरी है, उसने दीदी के गढ़ में हलचल तेज कर दी है। भीड़ ऐसी कि सिर गिनना मुश्किल हो जाए और उत्साह ऐसा कि पीएम मोदी ने मंच से ही कह दिया, “4 मई को शपथ ग्रहण समारोह में मुझे आना ही है।”
“आप ही मेरा परिवार, आप ही मेरा सुकून”
भाषण की शुरुआत मोदी ने इमोशनल कार्ड के साथ की। उन्होंने साफ कहा कि घर छोड़ने के बाद अगर कहीं सुकून मिला है, तो वो जनता के बीच मिला है। हेलिपैड से रैली स्थल तक के 2 किलोमीटर के रास्ते में उमड़े जनसैलाब को देखकर मोदी गदगद दिखे। उन्होंने इसे राजनीति नहीं, बल्कि किसी ‘देवी मंदिर’ के दर्शन जैसी अनुभूति बताया।
West Bengal elections: ‘अंग, बंग और कलिंग’ का फॉर्मूला
मोदी ने इतिहास के पन्ने पलटते हुए बिहार (अंग), बंगाल (बंग) और ओडिशा (कलिंग) का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत तभी विकसित होगा जब देश का पूर्वी हिस्सा मजबूत होगा। पीएम का सीधा संदेश था “बिना बंगाल के विकास के, भारत का भाग्योदय अधूरा है।”
West Bengal elections: “वंदे मातरम् अब नव-निर्माण का मंत्र बनेगा”
बैरकपुर, जो क्रांति की धरती रही है, वहां से मोदी ने एक नया नारा दिया। उन्होंने कहा कि जो ‘वंदे मातरम्’ कभी गुलामी से आजादी का मंत्र था, अब उसे बंगाल के नव-निर्माण का मंत्र बनाना है। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि बंगाल को सुरक्षित करना अब उनका दायित्व है और वो इससे पीछे नहीं हटेंगे।
‘जंगलराज’ और ‘कच्चे बम’ पर सीधा प्रहार
TMC पर हमला बोलते हुए मोदी ने कड़वी सच्चाई रखी। उन्होंने कहा कि एक तरफ बंगाल की वो मिलें बंद हो रही हैं जो रोजगार देती थीं, और दूसरी तरफ ‘कच्चे बम’ बनाने की फैक्ट्रियां फल-फूल रही हैं। गुंडों को रोजगार मिल रहा है और आम जनता का हक सिंडिकेट की दुकानों में बिक रहा है। मोदी ने इसे ‘TMC का महा-जंगलराज’ करार देते हुए जनता से बदलाव की अपील की।
न्यूज़ नशा का सवाल
West Bengal elections: मोदी का ये आत्मविश्वास कि वो शपथ ग्रहण में आएंगे, क्या ये वाकई बंगाल की ज़मीनी हकीकत है या सिर्फ चुनावी जुमला? क्या 4 मई को दीदी का किला ढह जाएगा? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं!
यह भी पढ़ें: “बहराइच में यमराज का तांडव: धूं-धूं कर जल उठी गाड़ियां, स्टीयरिंग थामे ही जिंदा जल गए दो ड्राइवर!”



