शिया वक्फ बोर्ड के सदस्य पद से हटा ए गए वसीम रिजवी, नमाज पढ़ने पर लगी पाबंदी

वसीम रिजवी, अब जितेंद्र नारायण त्यागी को उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड की सदस्यता रद्द करने का गजेट जारी किया गया है।v

लखनऊ। वसीम रिजवी, अब जितेंद्र नारायण त्यागी को उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड की सदस्यता रद्द करने का गजेट जारी किया गया है। वसीम रिजवी को सदस्य पद से हटा दिया गया है।  उनके तकरीर और नमाज पढ़ने पर पाबंदी लगा दी गई है। अब सदस्य पद से हटाए गए हैं। उत्तर प्रदेश के शिया और सुन्नी वक्फ बोर्ड में दो परिवर्तन किए गए हैं। टीले वाली मस्जिद के इमाम सुन्नी सेंट्रल बोर्ड ने मौलाना अब्दुल मन्नान रहमानी को उनके पद से बर्खास्त कर दिया है।

वसीम रिजवी को नमाज पढ़ने पर भी रोक लगा दिया- Up News

बता दे कि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र त्यागी को शिया वक्फ बोर्ड के सदस्य पद से हटा दिया है। वसीम रिजवी 2021 में कोर्ट से बोर्ड के सदस्य बने थे। हिंदू धर्म अपनाने के बाद शिया वक्फ बोर्ड की ओर से उनको सदस्य पद से हटाए जाने को लेकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को पत्र भेजा गया था।

शिया वक्फ बोर्ड के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया

गौरतलब हो कि 6 दिसंबर 2021 को वसीम रिजवी ने इस्लाम धर्म को छोड़कर हिंदू धर्म अपनाया और जितेंद्र नारायण त्यागी नाम रखा। गाजियाबाद में डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती ने उन्हें सनातन धर्म में शामिल कराया था। इसके बाद शिया वक्फ बोर्ड के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। वसीम रिजवी ने अपने वीडियो में कहा था कि आज मैंने शिया वक्फ बोर्ड के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया है। हाल ही में हिंदू धर्म अपनाने के बाद वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी ने कहा था कि मुझे इस्लाम से बाहर कर दिया गया था। मेरे सिर पर हर शुक्रवार को इनाम बढ़ा दिया जाता है, इसलिए मैं सनातन धर्म अपना रहा हूं। जिसके बाद से इनकी मुश्किले कम होने का नाम नहीं ले रही है।

ये भी पढ़ें-रामपुर उपचुनाव: प्रचार के दौरान आजम खान ने नवाब खानदान पर जमकर साधा निशाना, कही ये बड़ी बात

ये भी पढ़ें-ओरछा में एक दुकान पर उमा भारती ने फेका गोबर, जानिए ऐसा क्यों किया

Up NEWS

Political News

Related Articles

Back to top button