संभल में फिर चला बुलडोजर: सरकारी जमीन पर बने ईदगाह और इमामबाड़ा ध्वस्त

संभल में ईदगाह और इमामबाड़े पर चला बुलडोजर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का प्रशासन ने किया दावा भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई पूरी

Up news: उत्तर प्रदेश के संभल में एक बार फिर प्रशासन का बुलडोजर ऐक्शन देखने को मिला है। संभल कोतवाली क्षेत्र के बिछोली गांव में गुरुवार सुबह ईदगाह और इमामबाड़े पर कार्रवाई शुरू कर दी गई। मौके पर भारी पुलिस बल और एक कंपनी PAC तैनात रही, ताकि किसी तरह की स्थिति बिगड़ने न पाए।

 

कोर्ट में मामला और शिकायत

प्रशासन के मुताबिक, करीब सात बीघा चारागाह की सरकारी जमीन पर ईदगाह और खाद गड्ढे की जमीन पर इमामबाड़ा बना लिया गया था। इसको लेकर ग्रामीणों ने शिकायत की थी, जिसके बाद 18 जनवरी को लेखपाल स्पर्श गुप्ता ने तहसीलदार कोर्ट में मामला दाखिल किया।

 

Up news: अखबार में जारी हुआ नोटिस

कोर्ट के आदेश के बाद 31 जनवरी को अखबार में नोटिस भी जारी किया गया था। इसमें कब्जाधारियों से सामने आकर अपना पक्ष रखने को कहा गया, लेकिन तय समय के भीतर कोई भी आगे नहीं आया।

Up news: भारी पुलिस बल में हुई कार्रवाई

इसके बाद प्रशासन ने खुद ही अवैध कब्जा हटाने के निर्देश दिए, लेकिन जब निर्माण नहीं हटाया गया तो गुरुवार को कार्रवाई शुरू कर दी गई। SDM निधि पटेल और नायब तहसीलदार दीपक कुमार जुरैल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बुलडोजर चलवाकर पूरे निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

 

अधिकारियों का बयान

Up news: कार्रवाई के दौरान कुछ लोग इमामबाड़े को खुद तोड़ते भी नजर आए। अधिकारियों का कहना है कि पहले पर्याप्त समय दिया गया था, लेकिन निर्देशों का पालन नहीं किया गया, इसलिए मजबूरन यह कदम उठाना पड़ा।

 

यह भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश के कुरनूल में भीषण सड़क हादसा, 8 तीर्थयात्रियों की मौत

Related Articles

Back to top button