आंध्र प्रदेश के कुरनूल में भीषण सड़क हादसा, 8 तीर्थयात्रियों की मौत
कुरनूल में बोलेरो और लॉरी की भीषण टक्कर, 8 की मौत कर्नाटक के तीर्थयात्री जा रहे थे मंत्रालयम, 10-12 घायल मंत्री ने जताया दुख, हादसे की जांच जारी

Road accident: आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें 8 लोगों की जान चली गई, जबकि 10-12 लोग घायल हो गए। यह हादसा मंत्रालयम मंडल के चिलकलाडोना गांव के पास हुआ, जहां एक बोलेरो गाड़ी और रेडी-मिक्स लॉरी की आमने-सामने टक्कर हो गई।
मौके पर 5 की मौत, 3 ने अस्पताल में तोड़ा दम
पुलिस के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 3 अन्य घायलों ने एम्मिगानुर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में घायल लोगों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
Road accident: कर्नाटक के तीर्थयात्री थे सभी मृतक
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सभी मृतक कर्नाटक के चिक्कमगलुरु क्षेत्र के रहने वाले तीर्थयात्री थे। वे मंत्रालयम में श्री राघवेंद्र स्वामी के दर्शन के लिए जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।
Road accident: परिवहन मंत्री ने जताया दुख
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। आंध्र प्रदेश के परिवहन मंत्री मंदीपल्ली रामप्रसाद रेड्डी ने इस हादसे पर गहरा शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।
पिछले साल भी हुआ था बड़ा हादसा
Road accident: गौरतलब है कि अक्टूबर 2025 में भी इसी क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ था, जब हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही एक स्लीपर बस में आग लग गई थी। इस घटना में करीब 19-20 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई थी। दुर्घटना की वजह बाइक से टक्कर के बाद फ्यूल टैंक फटने को माना गया था।
यह भी पढ़ें: हापुड़ में 15 हजार किलो नकली शहद का खुलासा, लैब रिपोर्ट में मिलावट की पुष्टि



