दिल्ली में बेकाबू ठंड, 5.6 डिग्री तक पहुंचा पारा, 24 घंटे में और गिरेगा तापमान

नई दिल्ली : इन दिनों दिल्ली में कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। वहीं आज यानी बुधवार की सुबह 5.30 बजे दिल्ली का तापमान (Delhi Temperature) 5.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम यानि 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।

आने वाली है Corona vaccine! इस अस्पताल में लगा डीप फ्रीजर

अधिकतम तापमान के बढ़ने से लोगों को दिन में सर्दी से थोड़ी राहत मिली, मगर शाम होते ही फिर से गलनवाली सर्दी शुरू हो गई। वहीं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को कहा कि अगले चार दिन तक दिल्ली में शीतलहर चल सकती है और न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। उनका कहना है की इस दौरान घना कोहरा भी छा सकता है।

Related Articles

Back to top button