दिल्ली में जानवरों के लिए बनेगा शमशान घाट, पुजारी करेंगे अंतिम संस्कार

नई दिल्ली : जानवरों के अंतिम संस्कार (Animal Cremation) के लिए दिल्ली में अब श्मशान घाट बनने जा रहा है। जो भी लोग जानवार पालते हैं अब उनको अपने जानवर की मौत के बाद उनको पूरे रीति-रिवाज के साथ विदा करने का अवसर मिलेगा। ये पहल दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (SDMC) द्वारा की जा रही है। द्वारका में एक ‘स्माल एनिमल क्रिमेटोरियम’ बनने जा रहा है।

दिल्ली में बेकाबू ठंड, 5.6 डिग्री तक पहुंचा पारा, 24 घंटे में और गिरेगा तापमान

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम का कहना है कि ये देश का पहला ‘स्मॉल एनिमल क्रिमेटोरियम’ होगा। बताया जा रहा है कि ये श्मशान घाट छोटे जानवरों के अंतिम संस्कार के लिए बनाया जाएगा। इसमें 700 वर्गमीटर जमीन पर कुत्ते, बिल्ली, सुअर और बंदर जैसे जानवरों का अंतिम संस्कार किया जा सकेगा।

Google ने जारी की Best AAPs की List, जाने Best AAP ऑफ द ईयर के एप के नाम

Related Articles

Back to top button