महाराष्ट्र जा रहा मजदूरों से भरा ट्रक पलटा, 20 घायल

बैतूल। जिले के आठनेर विकासखंड के ग्राम कावला से महाराष्ट्र मजदूरी करने जा रहे मजदूरों से भरा ट्रक पलट गया। दुर्घटना में ट्रक में सवार 20 मजदूर घायल हो गए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 55 किलोमीटर दूर घटित हुई।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को आठनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम चिचकुम हिरादेही गांव के पास मजदूरों लेकर जा रहा 407 वाहन पलट गया। वाहन में 30 मजदूर सवार थे जिसमें से 20 मजदूर गंभीर घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हिरादेही चिचकुम जोड़ पर यह हादसा हुआ। जिसमें वाहन तेज रफ्तार से कावला की ओर जा रहा था, तभी अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया है। इसमें 20 मजदूर घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए महाराष्ट्र अमरावती जिले के चांदूर ले गया है। सभी घायलों को उपचार दिया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button