शाहजहांपुर में ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर हुआ बड़ा हादसा, इतने की हुयी मृत्यु

शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले निगोही इलाके में डालमिया चीनी मिल पर गन्ना डालने गये युवक की ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे आने से मृत्यु हो गई।

पुलिस सूत्रों से मिली ये जानकारी

पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निगोही निवासी रामनिवास अपने ट्रैक्टर-ट्राली से किराए पर गन्ना ढोने का काम करता है और निगोही निवासी बृजेश ट्रैक्टर चलाता था। शनिवार दोपहर 25 वर्षीय बृजेश निगोही निवासी प्यारे लाल की पर्ची का गन्ना तुलाने चीनी मिल पर गया था।

ये भी पढ़े-उत्तर प्रदेश विधानसभा पटल पर गुंजेगा ब्यासी काण्ड: रामगोविंद

करीब आठ बजे हुयी टक्कर

उन्होंने बताया कि गन्ना तौल में देरी होने के कारण बृजेश ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे लेट गया था। रात करीब आठ बजे किसी ने ट्रैक्टर स्टार्ट कर ट्राली आगे बढ़ा दी और उसके नीचे सो रहा बृजेश कुचला गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल भेजा ,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में फिलहाल पुलिस छानबीन कर रही है।

Related Articles

Back to top button