बलिया में साइकिल से जा रहे वृद्ध के साथ हुआ कुछ ऐसा, जानकर रह जाएगें दंग

बलिया, उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के उभांव क्षेत्र में घर से गैस सिलेंडर लेने निकले साइकिल सवार व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चन्नाडीह गांव निवासी 62 वर्षीय भुवनेश्वर मिश्रा कल शाम गैस सिलेंडर लेने घर से निकलने थे। गैस सिलेंडर लेकर वह बिल्थरारोड से घर जा रहे थे।

ये भी पढ़े-महाकाल के नगरी में भी कोरोना का कहर जारी, इतने नए मामले आए सामने

उसी दौरान हल्दी रामपुर चट्टी के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर हालत में  मिश्रा को अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद बाइक सवार फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button