खुश रहने का सबसे कामयाब तरीका, पढ़कर देखें, कहेंगे वाह!

जब हमारी महत्वाकांक्षा पूरी नहीं होती तो हम नकारात्मक विचारों से घिरने लगते हैं। हमें अपने चारों तरफ सब कुछ नेगेटिव का महसूस करने लगते है। हम धीरे-धीरे एक ऐसी स्थिति में पहुंच जाते हैं, जहां हमारा अवसाद बढ़ता चला जाता है। हमारा आत्मविश्वास (Confidence) डगमगाने लगता है। ऐसे में आप नकारात्मक विचारों से कैसे दूर रहें, ये हम आपको बताने जा रहें हैं।
सबसे पहले तो अपनी तुलना दूसरों से करना बंद करें। जैसे हैं वैसे ही रहने की कोशिश कीजिए। दूसरों में खामियां निकालने की आदत से बचें। हर इंसान में कोई न कोई कमी होती है, कोई परफेक्ट नहीं होता। ऐसा सोच लेंगे, तो आप खुद को कमजोर महसूस नहीं करेंगे।

अगर आपको भी लगता है कि लोग आपको नजरअंदाज कर रहे हैं, तो चंद मिनटों के लिए आंख बंद करके बैठ जाइए। इसके बाद इस सोच को अपने से दूर कर दीजिए। यह आपका वहम है, क्योंकि हर व्यक्ति का अपना एक महत्व होता है। छोटी-छोटी बातों से दुखी होना या बहुत खुश हो जाना भी ठीक नहीं। जिंदगी के हर पल का मजा लें। कोई भी काम करने से पहले उसके सकारात्मक और नकारात्मक पहलू पर विचार जरुर करें।

बच्चों के बीच वक्त बिताएं

जिंदगी में मुस्कुराना और हंसना बहुत जरुरी है। रोजाना पांच से दस मिनट हंसिए जरूर। इससे आपके आसपास का माहौल भी खुशनुमा बना रहेगा। कोई मौका न मिले तो यूं ही हंसे। बच्चों के बीच रहने की कोशिश करें। जब तनाव ज्यादा हो जाए तो बच्चों से बातें कीजिए। घर में बच्चे नहीं हैं तो कॉलोनी के बच्चों के साथ समय व्यतीत करें। सबसे जरूरी कि अपने अंदर एक बच्चा जिंदा रखिए। अपने बचपन को याद कीजिए।
सुबह की शुरुआत प्रसन्नचित्त होकर करें

अपने दिन की शुरुआत खुश मन से करें। सुबह जल्दी उठें और कुछ ही देर सही टहलें जरूर। व्यायाम व योगा को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। भागदौड़ तो है, लेकिन कुछ पल के लिए ईश्वर में जरूर ध्यान लगाएं। सिर्फ पांच मिनट के लिए ही सही ईश्वर के सामने आंख बंद करके जरूर बैठें।

Related Articles

Back to top button