महिलाओं से है देश का विकास- दीप्ति रावत भारद्वाज

उत्तरकाशी में स्थित रामचंद्र उनियाल गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में आज दीप्ति रावत भारद्वाज ने एक वर्कशॉप का उद्घाटन किया। वर्कशॉप के दौरान उन्होंने सभी महिलाओं को संबोधित कर उन्हे संदेश दिए की वह अपने स्वस्थ का विशेष ध्यान रखे है, अगर देश की महिलाएं स्वस्थ रहेंगी तो देश अपने आप आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा की पहले के दौर में महिलाओं के स्वस्थ को लेकर ऐसे वर्कशॉप नहीं हुआ करती थी, जिसके कारण से वह बहुत छोटी उम्र में कई बड़ी बीमारियों का साथ पकड़ लेती थी। भारद्वाज ने कहा की देश के समस्त कॉलेजों में ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन होना चाहिए। भारद्वाज ने दीप प्रज्वलित कर वर्कशॉप का शुभ आरंभ भी किया।

उन्होंने छात्रों को बताया की वह भी महिला व बाल विकास क्षेत्र में काम कर रही हैं, व हमेशा इन्हे आगे ले जाने की मुहीम चलती हैं। दीप्ति रावत भारद्वाज के अलावा वर्कशॉप में कई प्रतिष्ठित महिलाएं मौजूद थी जिन्होंने सभी छात्राओं का मार्ग दर्शन किया।

कौन है दीप्ति रावत भारद्वाज
वर्तमान में दीप्ति भाजपा महिला मोर्चा की एक अहम अध्यक्ष है, इन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुवात एवीबीपी से की थी। दीप्ति महिला व बाल विकास के क्षेत्र में काम करती हैं।

Related Articles

Back to top button